Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

    14 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, सात अक्टूबर सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) का पुनर्गठन किया और इसमें मुख्य रूप से संपादकों तथा श्रमजीवी पत्रकारों समेत 13 सदस्यों को नामित किया। भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। इसमें 14 सदस्य हैं, जिनमें पांच सांसद, समाचार पत्रों के मालिकों के छह प्रतिनिधि तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और साहित्य अकादमी के एक-एक विशेषज्ञ शामिल हैं।अब, सरकार ने संपादकों के अलावा, पीसीआई के सदस्य के तौर पर छह संपादक और सात श्रमजीवी पत्रकारों को नामित किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया, “प्रेस परिषद अधिनियम, 1978 (1978 का 37) की धारा पांच की उपधारा (तीन) के खंड (क) और उपधारा (पांच) के तहत प्रदत्त शक्तियों तथा धारा छह की उपधारा (एक) के साथ पठित प्रावधानों के तहत केंद्र सरकार उल्लेखित सदस्यों को भारतीय प्रेस परिषद के लिए नामित करती है।” श्रमजीवी पत्रकार (संपादक श्रेणी) में प्रदीप कुमार जैन, सैयद रजा हुसैन रिजवी, अंकुर दुआ, अपर्णा शुक्ला, राज परवाना/नरेंद्र सिंह और विनोद बाजपेयी को नामित किया गया है। श्रमजीवी पत्रकार (संपादक के अलावा अन्य) श्रेणी में विनोद कोहली, गीतार्थ पाठक, प्रज्ञानंद चौधरी, किंगशुक प्रामाणिक, सी.के. नायक, प्रसन्न कुमार मोहंती और बिजॉय ककचिंगताबम को नामित किया गया है।भारतीय प्रेस परिषद एक वैधानिक स्वायत्त निकाय है, जिसकी स्थापना प्रेस परिषद अधिनियम, 1978 के तहत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखना और देश में समाचार पत्रों तथा समाचार एजेंसियों के मानकों को बेहतर करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर
    Next Article
    NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment