Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NTPC ऊंचाहार- मजदूरों की आधी मजदूरी वसूली पर प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, DM को सौंपा ज्ञापन, वेतन विसंगति की शिकायत

    10 hours ago

    2

    0

    एनटीपीसी ऊंचाहार, रायबरेली में ठेकेदार कंपनियों द्वारा मजदूरों की मासिक मजदूरी का आधा हिस्सा जबरन वापस लेने और वेतन विसंगति के विरोध में मजदूरों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विकास भवन में धरना दिया और बाद में जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ऐक्टू जिला सचिव राम गोपाल ने बताया कि डरा-धमकाकर की जाने वाली यह वसूली गंभीर आपराधिक श्रेणी का कृत्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आपराधिक कृत्य दशकों से ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है। ऐक्टू ऊंचाहार इकाई अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि ऊंचाहार थर्मल पावर में कार्यरत कंपनियों और ठेकेदारों की लूट के हजारों मजदूर शिकार हैं। यह प्रथा वर्षों से एक रिवाज की तरह जारी है। मजदूरों और संगठन के सदस्यों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से इस लूट को रोकने और जबरन वसूली करने वाली कंपनियों/एजेंसियों तथा ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग की जा रही है, लेकिन आवाज उठाने वाले मजदूरों को सेवा से पृथक कर प्रताड़ित किया जा रहा है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) प्रबंधन समिति ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन विसंगति मामले में कार्य संस्था को सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन ने कहा कि पूरे मामले को लेकर जल्द से जल्द कर्मचारियों का वेतन निर्गत किया जाए और मामले का समाधान निकाला जाए। निश्चित समय अवधि तक समाधान न होने पर आउटसोर्सिंग कंपनी के टेंडर को समाप्त कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में स्कूल वैन में लगी आग, VIDEO:4 बच्चे और चालक झुलसा, धुआं उठता देख बच्चों ने शोर मचाया, शॉर्ट-सर्किट की आशंका
    Next Article
    हाथरस में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:मानसिक रूप से अस्वस्थ था, देर रात से था लापता, हाथ पर टैटू से हुई पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment