Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nuh encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो तस्कर गिरफ्तार

    14 hours ago

    1

    0

    गुरुग्राम, चार अगस्त हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ के बाद कथित गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मौके से एक पिकअप वाहन में ले जाए जा रहे तीन मवेशियों को छुड़ा लिया गया और एक अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद किया गया।उसने बताया कि घटना के संबंध में फिरोजपुर झिरका सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ मंगलवार सुबह फिरोजपुर झिरका के बीवा गांव के पास उस समय हुई, जब आरोपी मवेशियों को लेकर जा रहे थे। उसने बताया कि सूचना मिलने के बाद विशेष गोहत्या निरोधक इकाई की टीमों ने बीवा गांव के पास नाकाबंदी कर दी, जिसके कुछ देर बाद एक पिकअप वाहन वहां पहुंचा।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़ दी और वाहन लेकर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस टीमों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। अधिकारी के अनुसार, पीछा किए जाने के दौरान चालक ने जल्दबाजी में वाहन को वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इंजन बंद हो जाने से गाड़ी रुक गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद वाहन में सवार दो व्यक्ति बाहर निकले और भागने की कोशिश करने लगे तथा इस दौरान उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की।पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं घुटने में गोली लग गई, जिससे वह गिर गया और इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, घायल व्यक्ति की पहचान राजस्थान के डीग जिले के निवासी जाबिर के रूप में हुई है और उसे इलाज के लिए नूंह स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करते हुए मौके से भागे व्यक्ति की पहचान साहुन के रूप में हुई है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्बानंद सोनोवाल ने Yemen के पास भारतीय जहाज पर हमले के बाद दिए सुरक्षा निर्देश
    Next Article
    MK Markandeyan: द्रमुक विधायक मार्कंडेयन तिरुनेलवेली में जमानत पर रिहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment