Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्बानंद सोनोवाल ने Yemen के पास भारतीय जहाज पर हमले के बाद दिए सुरक्षा निर्देश

    15 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, चार अगस्त केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को कहा कि यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय ध्वज वाले एक वाणिज्यिक पोत पर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि हमले के बाद पोत डूब गया। सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत ने बिना किसी उकसावे के ‘एमएसवी फैज नूर ओलीया’ पर किए गए इस हमले की कड़ी निंदा की है।उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मुझे यह बताते हुए राहत है कि सभी 14 नाविकों (जिनमें 13 भारतीय हैं) को यमनी तटरक्षक बल ने सुरक्षित बचा लिया है और उन्हें मोखा बंदरगाह पहुंचा दिया गया है।’’ सोनोवाल ने कहा कि उन्होंने महानिदेशक (समुद्री प्रशासन) को निर्देश दिया है कि क्षेत्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर तत्काल कदम उठाए जाएं और बचाए गए चालक दल को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। भारत ने इस हमले की निंदा की और कहा कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए। मंत्रालय ने कहा, ‘‘सभी 13 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है।रियाद स्थित हमारा दूतावास स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यमन के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।’’ विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को बचाने में सहयोग के लिए यमन के अधिकारियों का धन्यवाद किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Red Sea में MSV Faiz Noor Oliya जहाज पर हमला, सभी 13 भारतीय सुरक्षित
    Next Article
    Nuh encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment