Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Odisha Lightning हादसे में सुंदरगढ़ और मयूरभंज में 3 मौतें, 5 लोग घायल

    1 hour from now

    1

    0

    ओडिशा के सुंदरगढ़ और मयूरभंज जिलों में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में दो महिलाओं सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि सुंदरगढ़ के तलसरा थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि मयूरभंज के रासगोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतकों की पहचान चंपा तिर्की, सुशीला तिर्की और शिवशंकर मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तलसरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बालिशंकरा में दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की घटना में तीन लोग घायल हो गए।वहीं मयूरभंज में बिजली गिरने से दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनकी पहचान सुपाई हांसदा (24) और बीजू टुडू (25) के रूप में हुई है। सभी घायल अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 11 से 15 अगस्त तक पूरे राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Rain: बारिश और कांवड़ यात्रा से कई सड़कों पर लगा जाम, AQI रहा 78
    Next Article
    CM Mohan Yadav ने UCC Bill पारित होने की राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment