Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Odisha में चक्रवात ‘अर्नब’ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हुई, राहत कार्य जारी

    2 hours from now

    1

    0

    भुवनेश्वर/फूलबनी, एक नवंबर ओडिशा के दक्षिणी हिस्से में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की वजह से भारी बारिश और भूस्खलन के बाद मलबे से रविवार को एक और शव बरामद किया गया और इसी के साथ राज्य में तूफान की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इस बीच, रविवार को भी तूफान के बाद से लापता 11 लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी रहा। गंजाम और कंधमाल जिलों की सीमा पर पहाड़ी पर बसा गिदिपाबली गांव में करीब 26 लोग रहते थे और भूस्खलन की वजह से यह गांव अब नक्शे से गायब हो गया है।इस हफ्ते की शुरुआत में गांव पर भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा गिरने की वजह से वहां बने घर पूरी तरह नष्ट हो गए थे। कंधमाल के जिलाधिकारी वेदभूषण ने बताया कि ग्रामीणों को जी उदयगिरि के पास एक राहत केंद्र में रखा गया है। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में आए चक्रवात के कारण हो रही लगातार बारिश से ओडिशा में भूस्खलन की 10 घटनाएं सामने आई हैं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ, अग्निशमन सेवा, विशेष अभियान समूह (एसओजी), रेलवे और भारतीय नौसेना के 177 जवान गिदिपाबली गांव में लापता लोगों की मलबे में तलाश कर रहे हैं। विशेष राहत आयुक्त राजेश पी. पाटिल ने शनिवार को बताया था कि 26 ग्रामीणों में से 14 का पता चल गया है। उन्होंने रविवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘आज एक शव मिला है।मृतक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘हम भूस्खलन प्रभावित इलाके से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ओडिशा अग्निशमन विभाग की ‘सिस्मिक लाइफ डिटेक्शन यूनिट’ और रेलवे के ‘चेन पुली सिस्टम’ का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात ‘अर्नब’ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। भूस्खलन से प्रभावित गिदिपाबली गांव से एक शव बरामद किया गया है। इससे पहले, कंधमाल में भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी, और गजपति जिले में एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया था।मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि राज्य सरकार लापता लोगों को बचाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। वहीं राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि भंजनगर में हुए भूस्खलन के बारे में जानकर वे ‘चिंतित और दुखी’ हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Amit Shah का Rahul Gandhi पर हमला, 1984 के दंगों और दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस को घेरा
    Next Article
    गुजरात में 143 कैदियों को Diwali Parole, 6 नवंबर से 15 दिन के लिए होंगे रिहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment