Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन ठगी कर युवाओं के गिरोह ने 22 लाख ठगे:ऐप के जरिए लोगों को झांसा देकर खरीदी SUV, मकान बनवाया; तलाश में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां युवाओं के एक गिरोह ने एप के जरिए लोगों को झांसा देकर करीब 22 लाख रुपये ठग लिए। ठगी के पैसों से आरोपियों ने महंगी एसयूवी कार, बाइक खरीदी और मकान भी बनवाया। पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑनलाइन एप के जरिए रचा गया ठगी का जाल साइबर क्राइम निरीक्षक संजय सिंह के अनुसार, शिवा कुशवाहा और मयंक कुशवाहा निवासी जालिम अड्डा थाना सिविल लाइंस ने अपने साथियों युवराज यादव, अमन, रवि बजरंग यादव, मीरा मोरवानी, प्रिंस, रिषभ, लकी और दीपक कुशवाहा के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया। यह गिरोह “बिग डेडी एप” नाम से एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म चला रहा था। जीत का लालच देकर फंसाए लोग आरोपी खुद इस एप पर खेलकर लोगों को ज्यादा पैसे जीतने का झांसा देते थे और फिर अन्य लोगों को इसमें जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार करते थे। लोगों को जल्दी मुनाफा होने का भरोसा दिलाकर उनसे पैसे डलवाए जाते थे, जिसके बाद उनके साथ ठगी की जाती थी। ठगी के पैसों से खरीदी कार और बनाया मकान जांच में सामने आया कि शिवा कुशवाहा ने 19 मई 2025 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते के जरिए 21,86,892 रुपये की ठगी की। इस रकम से उसने मकान का निर्माण कराया। इसके अलावा करीब 22 लाख रुपये की एसयूवी कार और इतनी ही कीमत की बाइक अपने भाई के नाम खरीदी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में स्ट्रीट डॉग की धूमधाम से अंतिम यात्रा:लोगों ने चंदा इकट्ठा कर किया अंतिम संस्कार, 15 साल से कर रहा था रखवाली
    Next Article
    हत्या के प्रयास में दो दोषी को कारावास:हापुड़ में जिला जज ने सुनाई 10-10 साल की सजा, 23 हजार का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment