Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑस्ट्रेलियाई वॉर्नर बोले- ख्वाजा के सैंडपेपरगेट वाले दावे 100% सही:8 साल बाद फिर उठा बॉल टेंपरिंग विवाद, कहा- ख्वाजा से पूछताछ तक नहीं हुई

    18 hours ago

    1

    0

    2018 के सैंडपेपरगेट विवाद पर 8 साल बाद फिर बहस छिड़ गई है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने उस्मान ख्वाजा के दावों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी बातें 100% सही हैं। वॉर्नर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर यह बात कही। ख्वाजा ने अपनी आने वाली बुक सब्र में दावा किया कि गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी सिर्फ स्टीव स्मिथ, वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को नहीं, बल्कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी। उन्होंने यह भी कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट से पहले गकेबरहा में खेले गए मुकाबले में भी सैंडपेपर का इस्तेमाल हुआ था। ख्वाजा के मुताबिक, केपटाउन की घटना सामने आने के बाद उन्होंने पूरी टीम से सामूहिक जिम्मेदारी लेने को कहा था, लेकिन दो खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया। वॉर्नर ने इसी मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि ख्वाजा पूरे टेस्ट में बैनक्रॉफ्ट के पास बैठे थे, फिर भी जांच के दौरान उनसे पूछताछ नहीं की गई। क्या था सैंडपेपरगेट विवाद? मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर थी। केपटाउन में सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा था। इसी मैच के दौरान टीवी कैमरों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट गेंद की सतह को सैंडपेपर से रगड़ते हुए दिखाई दिए। क्रिकेट में गेंद की सतह से छेड़छाड़ करना बॉल टेंपरिंग कहलाता है। गेंद की एक तरफ की सतह को खुरदरा करने से गेंद हवा में असमान तरीके से घूम सकती है। इससे तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग कराने में मदद मिलती है। कैमरे में घटना सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट को दोषी पाया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ और वॉर्नर पर 12-12 महीने का प्रतिबंध लगाया, जबकि बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए निलंबित किया गया। वॉर्नर ने जांच को बताया जल्दबाजी में की गई कार्रवाई वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जांच जल्दबाजी में और अधूरे तरीके से की गई। वॉर्नर ने कहा, पूरी इंटरव्यू प्रक्रिया जल्दबाजी में और गलत तरीके से की गई। उस्मान बैनक्रॉफ्ट के पास बैठे थे, लेकिन उनसे पूछताछ नहीं हुई। यह कैसी पूरी जांच थी? यह बात मुझे हैरान करती है।' उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी पर उंगली उठाना या पुराने जख्म खोलना नहीं है। वे चाहते हैं कि मामले में जवाबदेही हो और सच की ठीक से जांच की जाए। बेटियों को समझाने के बाद वॉर्नर ने तोड़ी चुप्पी वॉर्नर ने बताया कि इस मामले पर बोलने से पहले उन्हें अपनी बेटियों से भी 2018 की घटना के बारे में बात करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वे अपनी बेटियों को उस समय की तस्वीरें और परिवार के साथ हुई घटनाओं के बारे में समझा रहे थे। उनकी 12 साल की बेटी आइवी ने उनसे पूछा कि उस समय परिवार के आसपास इतने कैमरे क्यों थे, वे उसे पकड़े हुए क्यों थे और टीवी पर रो क्यों रहे थे। वॉर्नर के लिए इन सवालों का जवाब देना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्होंने बेटियों को एक बात समझाई- हमेशा सच बोलना चाहिए, क्योंकि झूठ आखिरकार सामने आ ही जाता है। ख्वाजा ने कहा- किसी को दोषी ठहराना मकसद नहीं ख्वाजा ने अपने बयान के बाद सोशल मीडिया पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने हम सब की बात कही, तो उनका मतलब पूरी टीम की सामूहिक जिम्मेदारी से था। वे किसी एक खिलाड़ी पर आरोप नहीं लगा रहे थे और न ही किसी की ओर से बोल रहे थे। उन्होंने इस आरोप को भी खारिज किया कि उन्होंने किताब की बिक्री बढ़ाने के लिए आठ साल बाद यह मुद्दा उठाया है। ख्वाजा के मुताबिक, उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे से टीम के लौटने से पहले यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की। उन्होंने इस बारे में ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस से भी बात की थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अब भी अपनी जांच के नतीजों पर कायम ख्वाजा और वॉर्नर के दावों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पुरानी जांच का बचाव किया है। बोर्ड ने कहा कि 2018 के केपटाउन टेस्ट के बाद हुई जांच के निष्कर्षों पर वह अब भी कायम है। उस जांच में पाया गया था कि गेंद से छेड़छाड़ की योजना की पहले से जानकारी सिर्फ स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट को थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के कप्तान:शिवम दुबे, सरफराज और शार्दूल भी टीम में; 14 नवंबर को हैदराबाद से पहला मुकाबला
    Next Article
    साउथ अफ्रीका टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान:स्पिनर पैटरसन-व्हाइट को पहली बार जगह; बशीर बाहर, चोट के बाद जैकब बेथेल की वापसी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment