Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑटो से उतरी, BJP समर्थकों से भिड़ी:रोहतक की निहारिका बोलीं- आंटी ने जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज सही बताया, मुझे गुस्सा आया तो सभी पीछे हटे

    10 hours ago

    1

    0

    मैं अपनी दादी के साथ शॉपिंग करने के लिए आई थी। बस से उतरकर ऑटो में बैठी, जिसमें एक आंटी, एक बच्ची और एक अंकल भी बैठे हुए थे। अंबेडकर चौक पर जाम में ऑटो रुक गया और दूसरी तरफ से प्रदर्शन आ रहा था, जिसमें नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शन में शामिल एक आंटी बोली कि जंतर-मंतर पर जो लाठीचार्ज हो रहा है, वह सही है। यह सुनते ही मेरा गुस्सा फूट पड़ा। मैंने इसका विरोध जताया कि लाठीचार्ज कैसे ठीक हो सकता है? इसे लेकर मैं प्रदर्शन कर रहे भाजपा समर्थकों पर भड़क गई। उन्हें खरीखोटी सुनाई तो वे पीछे हट गए। रोहतक के मोखरा गांव की रहने वाली निहारिका मलिक 22 जुलाई को बीजेपी नेताओं से भिड़ने वाली ऑटो गर्ल के नाम से चर्चा में है। भाजपा के कांग्रेस विरोधी प्रदर्शन के दौरान निहारिका ऑटो से उतरीं और विरोध जताने लगीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकीं और अपनी बात रखती रहीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही निहारिका चर्चा का विषय बन गईं। कांग्रेस नेताओं ने भी वीडियो को प्रमुखता से शेयर किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। दैनिक भास्कर ने निहारिका से बातचीत कर उस दिन के पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। निहारिका कौन हैं, क्या करती हैं, उनके माता-पिता कौन हैं और उस दिन आखिर क्या हुआ? पढ़िए पूरी रिपोर्ट... पहले जानिए कौन हैं निहारिका, क्या करते हैं उनके माता-पिता... अब जानिए निहारिका मलिक की बीजेपी नेताओं से कैसे हुई बहस... प्रदर्शन के बीच बोलने पर भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए निहारिका मलिक ने बताया कि जैसे ही वह ऑटो से उतरकर भाजपा के प्रदर्शन के बीच अपनी बात रखने लगीं, कुछ भाजपा कार्यकर्ता उनकी ओर बढ़े। कार्यकर्ताओं ने उनकी आवाज दबाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर डटी रहीं। जब उनकी आवाज नहीं दबा पाए तो पीछे हट गए। उन्हें किसी राजनीतिक दल से कोई दिक्कत नहीं है। अगर उस समय कांग्रेस की सरकार होती, तब भी वह इसी तरह विरोध जतातीं। दोस्तों से वीडियो मिली, तब पता चला मामला चर्चा में है निहारिका ने बताया कि घटना के बाद उन्हें अपने मामा के घर एक पारिवारिक समारोह में जाना था। इसी दौरान एक दोस्त ने उन्हें घटना का वीडियो भेजा, तब पता चला कि यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों के भी लगातार फोन आने लगे। वीडियो दिल्ली तक पहुंच गई। उन्हें खुशी है कि हरियाणा से किसी ने युवाओं के मुद्दे पर आवाज उठाई। जब सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी अपने X अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया, तो उन्हें अच्छा लगा। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा कांग्रेस ने पंचकूला में BJP कार्यालय घेरा:पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोके; राव नरेंद्र बोले- गांधी परिवार पर झूठे केस कर रही सरकार हरियाणा के पंचकूला में कांग्रेस ने BJP प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेसियों को भाजपा दफ्तर के सामने लगाए गए बैरिकेड के बाहर रोक लिया है। कांग्रेसी वहां करीब 40 मिनट तक प्रदर्शन करने के बाद लौट गए। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुधियाना से भागकर लव मैरिज, 8 महीने बाद मौत:लड़के का भाई बोला- ससुरालियों ने जहर दिया; लड़की के परिजन बोले- सांप ने डंसा
    Next Article
    23 साल बाद फिर पाकिस्तान पहुंचे 'तारा सिंह'...लेकिन इस बार बदला अंदाज, जानिए क्यों हो रही 'गदर' से 'Batwara 1947' की तुलना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment