Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओमनी की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल:कानपुर देहात में NH-19 पर हुई दुर्घटना, जिला अस्पताल में भर्ती

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के NH-19 पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। यह घटना अकबरपुर से कानपुर नगर की ओर जाने वाले हाईवे पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, स्कूटी संख्या UP78GR0597 को पीछे से आ रही एक ओमनी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार श्याम बाबू पुत्र गंगा और ब्रजेश पुत्र उमाशंकर घायल हो गए। दोनों युवक रानिया थाना क्षेत्र के उमरन गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद हाईवे एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है और उनके परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं। यातायात प्रभारी निरीक्षक विवेक यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने यह भी बताया कि ओमनी कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लद्दाख में तैनात एटा के रहने वाले सूबेदार का निधन:ड्यूटी के दौरान ब्रेन ट्यूमर से हुई मौत, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
    Next Article
    कानपुर में सपा के होली मिलन कार्यक्रम पर रोक:बैनर में ‘PDA’ शब्द पर आपत्ति, नेता बोले- यह राजनीतिक उत्पीड़न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment