Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सपा के होली मिलन कार्यक्रम पर रोक:बैनर में ‘PDA’ शब्द पर आपत्ति, नेता बोले- यह राजनीतिक उत्पीड़न

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर के शास्त्री नगर (जवाहर नगर) में समाजवादी पार्टी के होली मिलन कार्यक्रम पर पुलिस ने रोक लगा दी है। सपा नेताओं के मुताबिक पुलिस ने कार्यक्रम के बैनर पर लिखे ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) शब्द को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद आयोजन की अनुमति नहीं दी गई। बैनर के शब्द पर प्रशासन की आपत्ति जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के बैनर में ‘PDA’ शब्द लिखा हुआ था। पुलिस ने इस पर आपत्ति जताते हुए आयोजन रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद कार्यक्रम को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। सपा नेता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप सपा नेता विनय गुप्ता ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे राजनीतिक उत्पीड़न बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन जानबूझकर विपक्षी दलों के कार्यक्रमों को रोकने का प्रयास कर रहा है। लेकिन होली मिलन कार्यक्रम होकर रहेगा। पुलिस ने हलवाई और टेंट वालों को रात में आयोजन स्थल से भगा दिया है। समर्थकों के साथ होली मनाने का एलान विनय गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की रोक के बावजूद वह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ सादगी से होली मनाएंगे और लोगों से मिलकर त्योहार की शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह इस तरह की कार्रवाई से कम नहीं होगा। पता नहीं ये सरकार और पुलिस समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं से क्यों डर रही है। काकादेव थाना प्रभारी और स्वरूप नगर सहायक पुलिस आयुक्त से बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई, पुलिस का पक्ष आते ही खबर में वर्जन अपडेट कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओमनी की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल:कानपुर देहात में NH-19 पर हुई दुर्घटना, जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    बोलेरो-पिकअप भिड़ंत में 8 साल के बच्चे की मौत:12 लोग घायल, नगरा-बेल्थरा मार्ग पर हादसा; पुलिस ने वाहनों को जब्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment