Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओमप्रकाश राजभर बोले- सपा में मुस्लिम नेता गुलाम:मारने वाले और मार खाने वाले एक ही दल में, अखिलेश यादव न राम के रहे न कृष्ण के

    3 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मुस्लिम, दलित और पिछड़ी जातियों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा में शामिल मुस्लिम नेताओं में अखिलेश यादव से अगली बार मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने की बात कहने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा के मुस्लिम नेता 'गुलाम' हैं और 'मारने वाले और मार खाने वाले' एक ही दल में शामिल हो गए हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बात करते हुए राजभर ने अखिलेश यादव के दादरी दौरे को गलत बताया। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश के शासनकाल में मुसलमानों पर हुई कार्रवाई से मुस्लिम समुदाय नाराज था। राजभर ने यह भी कहा कि अखिलेश जिस गुर्जर जाति को जोड़ने दादरी गए थे, वह 'कट्टर हिंदू' है। राजभर ने अखिलेश यादव पर धार्मिक मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश अब न राम के रहे और न कृष्ण के। वे कभी राम मंदिर दर्शन करने नहीं गए, जबकि मस्जिद में नमाज पढ़ते दिख सकते हैं। राजभर ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव की मथुरा जाने की हिम्मत नहीं पड़ती, क्योंकि वहां उनसे कृष्ण मंदिर निर्माण पर सवाल पूछे जा सकते हैं। सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव वोट लेने के लिए दलितों की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार ने आरक्षण खत्म किया था। साथ ही, महापुरुषों के नाम पर चल रही कई योजनाओं को बंद किया और कई स्थानों के नाम भी बदले थे। राजभर ने अंत में दोहराया कि अखिलेश यादव अब न दलितों के बन पा रहे हैं, न मुसलमानों के और न ही पिछड़ों के। उन्होंने एक बार फिर सपा में शामिल मुस्लिम नेताओं को 'गुलाम' बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RSS के सह प्रचार प्रमुख बोले-संघ किसी का विरोधी नहीं:समाज में शिक्षा, सुरक्षा और विकास के लिए काम करता है, पंच परिवर्तन अभियान चलेगा
    Next Article
    विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालवाले शव छोड़कर भागे:परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, अस्पताल में हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment