Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओपी राजभर ने पूर्वांचल-राज्य और महिला आरक्षण की मांग की:महराजगंज में समरसता महारैली में पहुंचे, बोले- कांशीराम के विचारों ने देश की राजनीति को नई दिशा दी

    1 hour ago

    1

    0

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट मैदान, महाराजगंज में आयोजित सामाजिक समरसता महारैली ऐतिहासिक जनसैलाब में बदल गई। कार्यक्रम में जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 50 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और बहुजन चेतना का संदेश दिया। महारैली में राजभर, निषाद, पाल, नाई, गोंड, प्रजापति, कुम्हार, लोहार, बंजारा सहित दलित, पिछड़े और वंचित समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। हजारों कार्यकर्ता झंडे और बैनर के साथ जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिससे पूरा मैदान जनसमूह से भर गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मण समाज के 100 से अधिक लोगों द्वारा शंखनाद के साथ हुई, जिससे माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया। कांशीराम साहब के विचारों ने देश की राजनीति को नई दिशा दी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और तालियों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मान्यवर कांशीराम की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अपने संबोधन में राजभर ने कहा कि कांशीराम साहब के विचारों ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित समाज की भागीदारी को सशक्त लोकतंत्र की पहचान बताया। उन्होंने पूर्वांचल राज्य गठन की मांग उठाते हुए कहा कि पूर्वांचल राज्य बनने पर वंचित समाज को नेतृत्व का अवसर मिलेगा। साथ ही महिलाओं को राजनीति, शिक्षा और रोजगार में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की वकालत की। युवाओं को राजनीति में सक्रिय होने की अपील कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद राजभर ने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए युवाओं का आगे आना जरूरी है। महारैली का संचालन डॉ. बलिराज राजभर ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने की। कार्यक्रम में पार्टी के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में दो राशन डीलरों पर चोरी का आरोप:भारतीय किसान यूनियन तोमर ने जिला पूर्ति अधिकारी से की शिकायत
    Next Article
    संजीव यादव बोले-चूहे की मौत पर भी खानदान खत्म करुंगा:संभल में होली मिलन समारोह, भाजपा नेता की मंच से धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment