Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजीव यादव बोले-चूहे की मौत पर भी खानदान खत्म करुंगा:संभल में होली मिलन समारोह, भाजपा नेता की मंच से धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता संजीव यादव द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में एक विवादित बयान सामने आया है। मंच से उन्होंने क्षेत्रीय नेताओं को खुलेआम धमकी दी, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है। संजीव यादव ने कहा कि यदि उनके किसी भी कार्यकर्ता को कुछ होता है, तो वे जिम्मेदार व्यक्ति के पूरे खानदान को खत्म कर देंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर उनके "चूहे" तक की मौत हो जाती है, तो भी वे जिम्मेदार लोगों के पूरे खानदान को खत्म करा देंगे। हापुड़ निवासी संजीव यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में गुन्नौर से अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं। उनके इस बयान के बाद क्षेत्रीय नेताओं ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक शिकायतें करनी शुरू कर दी हैं, जिससे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। यह कार्यक्रम रविवार दोपहर को गुन्नौर तहसील के रजपुरा गांव स्थित राधे वाटिका में आयोजित किया गया था और करीब चार घंटे तक चला। सोमवार को उनके बयान का वीडियो सामने आया, जिसने विवाद को जन्म दिया। अपने संबोधन में संजीव यादव ने यह भी दावा किया कि उनका संपर्क प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से है। उन्होंने 8 मई को क्षेत्र में एक कॉलेज की नींव रखने और कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ भाव से घूमने के लिए 5 गाड़ियां देने का भी ऐलान किया। उन्होंने क्षेत्रीय नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। यदि किसी ने उनके लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, तो उसका जवाब दिया जाएगा। भाजपा नेता के इस धमकी भरे बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। संजीव यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि वह गढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और दिल्ली टिकट मांगने के लिए गए तो कहा गया कि आप सबसे ज्यादा यादव वोट जहां हो वहां से चुनाव लड़ो, मैं नौगांवा सादात पर गया तो वहां 40,000 वोट है लेकिन गुन्नौर विधानसभा को अब अपना मां-बाप भाई-बेटा मान लिया है। आपको बता दें कि गुन्नौर विधानसभा आसपास के सभी जनपदों में सबसे ज्यादा यादव बाहुल्य सीट है, इस सीट पर 3 लाख से अधिक यादव मतदाता है। वर्तमान में समाजवादी पार्टी से रामखिलाड़ी यादव विधायक हैं, इससे पहले बीजेपी के अजीत कुमार राजू विधायक थे। स्व. मुलायम सिंह यादव की पहली बार सरकार बनी थी तो निर्दलीय विधायक बनने वाले अजीत कुमार राजू ने इस्तीफा दिया था, मुलायम सिंह यादव गुन्नौर विधानसभा से चुनाव लड़कर विधायक बने और अजीत कुमार राजू को शिक्षा मंत्री बनाया था। अजीत कुमार राजू ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी, उनकी मां भी विधायक रही है। 2027 की विधानसभा चुनाव में अजीत कुमार राजू एवं उनके भाई दीपक यादव बीजेपी से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओपी राजभर ने पूर्वांचल-राज्य और महिला आरक्षण की मांग की:महराजगंज में समरसता महारैली में पहुंचे, बोले- कांशीराम के विचारों ने देश की राजनीति को नई दिशा दी
    Next Article
    मैनपुरी पुलिस ने बरामद किए 50 गुम हुए मोबाइल:कीमत 8 लाख 15 हजार रुपये, एसपी ने दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment