Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सवा लाख सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ:धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के निर्देशन में झूलेलाल पार्क में जुटे लोग

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के झूलेलाल पार्क (हनुमान सेतु के निकट) में मंगलवार को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के निर्देशन में 'सवा लाख सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बागेश्वर धाम भक्त परिवार और श्री गुरु सेवा समिति के सहयोग से संपन्न हुआ। मंगलवार को हुए इस आयोजन में बटुक ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार और हजारों श्रद्धालुओं के सामूहिक पाठ से पूरा गोमती तट भक्तिमय हो उठा। चारों ओर 'जय श्री राम' और 'हनुमान जी' के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सवा लाख बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ था। मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की एकता की पहल आयोजक अनुराग तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, सनातन धर्म की एकता और देश की सुख-समृद्धि की कामना करना था। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने एक स्वर में पाठ कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अनुराग तिवारी ने यह भी बताया कि इसका मकसद समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाना और युवाओं को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ना है। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम की संयोजिका प्रियंका सिंह रघुवंशी थीं। इसमें अनुराधा सिंह, राजीव शुक्ला, अरुणिमा श्रीवास्तव, नीलम यादव, किरण सिंह, शमिता सिंह, कल्पना पाण्डेय, पूनम गुप्ता, दीपांशु द्विवेदी और जंग बहादुर सहित लखनऊ, कानपुर और आसपास के जिलों से हजारों भक्तों ने भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 22 मार्च को निरंकारी संत का समागम:हजारों श्रद्धालु जुटेंगे, 20-21 मार्च को यूथ सिम्पोजियम का होगा आयोजन
    Next Article
    CSJMU में छात्रों ने साधा निशाना, चलाई बंदूक:रोबोट ने खेला फुटबाल, छात्रों ने दौड़ाई कार्ट कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment