Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओटी असिस्टेंट ने डॉक्टर बनकर किया ऑपरेशन:युवक का पैर कटने की आई नौबत, परिजनों ने की शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    फ़िरोज़ाबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक ओटी असिस्टेंट पर खुद को डॉक्टर बताकर एक युवक का ऑपरेशन करने और उसकी जान जोखिम में डालने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नारखी थाना क्षेत्र के गरिया पचम गांव निवासी इंद्रवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि 26 नवंबर 2025 को उनके बेटे अंकुल यादव का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उसका पैर टूट गया। शुरुआत में उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में कुछ लोगों के कहने पर परिजन उसे जाटवपुरी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि निजी अस्पताल में "गौरव" नामक व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर बताया और इलाज का आश्वासन देकर ऑपरेशन के लिए एक लाख रुपये ले लिए। 2 दिसंबर 2025 को ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद युवक की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। लगभग छह महीने बाद अब युवक के पैर में मवाद पड़ गया है और स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि पैर काटने की नौबत आ गई है। परिजनों ने जब आरोपी से शिकायत की, तो उसने कथित तौर पर धमकी भरे लहजे में कहा, "जहां शिकायत करनी है कर दो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा।" बाद में उन्हें पता चला कि आरोपी कोई डॉक्टर नहीं, बल्कि शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक ओटी असिस्टेंट है। इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी और सीएमओ कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी मनरेगा चौपाल में मजदूरों ने भुगतान-काम पर जताई नाराजगी:कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, 400 रुपए मजदूरी की मांग की
    Next Article
    छोटेलाल गांधी ने मुख्तार अंसारी के लोगों पर आरोप लगाया:सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जे की जांच और कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment