Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औलाद न होने पर महिला के साथ मारपीट:हापुड़ में विवाहिता बोली- कमरे में बंद रखा, कई दिनों तक खाना-पानी नहीं दिया

    6 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर संतान न होने के कारण मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पिछले कई वर्षों से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इस बीच पति द्वारा कथित मारपीट का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी करीब 12 वर्ष पहले गढ़ के नक्का कुआं निवासी एक युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद जब संतान नहीं हुई तो ससुराल पक्ष का व्यवहार उसके प्रति बदल गया। उसे लगातार ताने दिए जाने लगे और विभिन्न बातों को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। पति पर मारपीट के गंभीर आरोप विवाहिता का कहना है कि उसका पति कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। हाल ही में हुई एक घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल हो रहे फुटेज में एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। पीड़िता का दावा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति उसका पति है। 'कमरे में बंद रखा, खाना-पानी तक नहीं दिया' महिला ने आरोप लगाया कि उसे कई दिनों तक एक कमरे में बंद रखा गया। इस दौरान उसे भोजन और पानी तक नहीं दिया गया। किसी तरह वहां से निकलने के बाद उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी और न्याय दिलाने की मांग की। क्षेत्र में चर्चा, पुलिस को अभी नहीं मिली तहरीर मारपीट का कथित सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़िता की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई गढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में छेड़खानी के दोषी को 2 साल की जेल:2021 में दर्ज हुआ था मामला, कोर्ट ने 5500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई
    Next Article
    बिजनौर में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत:बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दवा लेकर लौटते समय हादसा; एक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment