Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया डीएम ने बिधूना तहसील का निरीक्षण किया:अभिलेखागार में अव्यवस्था देख जताई नाराजगी, दिए सुधार के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बिधूना तहसील के विभिन्न पटलों और कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखागार में बस्तों को सुव्यवस्थित और क्रमवार न रखे जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बस्तों को दोबारा जांचा जाए, नए कपड़े से बांधकर व्यवस्थित किया जाए और चिन्हित स्थानों पर रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से ढूंढा जा सके। उन्होंने अभिलेखों को दीमक आदि से बचाने के लिए समय-समय पर कीटनाशक के प्रयोग सहित उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने को भी कहा। संपूर्ण अभिलेखागार की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को सचेत करते हुए अभिलेखों के रखरखाव और संरक्षण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व लिपिक नीरज कुमार को अपने कक्ष में अभिलेखों का उचित प्रबंधन न करने और कार्यालय में साफ-सफाई न होने पर चेतावनी जारी करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रतिदिन साफ-सफाई कराने और कूड़े का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत आपूर्ति के तारों को व्यवस्थित करने और आवश्यकतानुसार विद्युत बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए। आमजन के लिए बने शौचालयों में साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी मरम्मत कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का आदेश दिया गया। इसके बाद, जिलाधिकारी ने संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया और नाजिर तहसील को अलमारियों में संरक्षित पत्रावलियों की सूची अंकित करने तथा उन्हें रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो और बीआरसी सेंटर का भी निरीक्षण किया। संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए गए कि उनके कार्यालय में केवल वर्तमान में संचालित पत्रावलियां ही रहें, अन्य पत्रावलियों को अभिलेखागार में संरक्षित कराया जाए। जिलाधिकारी ने नाजिर तहसील बिधूना को कक्षों और तहसील परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा कार्यालय उपकरणों का व्यवस्थित ढंग से उपयोग करने के भी निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में सड़क हादसा, पेपर वितरक की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    चित्रकूट में जेल में बंद वृद्ध पेंशनर की तबीयत बिगड़ी:साढ़े चार माह से बंद, 43 करोड़ रुपये का घोटाला, जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment