Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में AWPL ने चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान:लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेदिक उत्पादों की जानकारी दी

    2 hours ago

    1

    0

    जिले के बेला कस्बे में कानपुर रोड स्थित गोपाल वाटिका में AWPL संस्था द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। संस्था के पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, आयुर्वेदिक उत्पादों के उपयोग और विभिन्न रोगों से शरीर को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। अभियान के दौरान, मुख्य अतिथि कोटा से आए ब्लू डायमंड मनोज मेहरा ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने वर्तमान समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया और आयुर्वेदिक दवाओं तथा प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले फाइटर्स को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में स्टार सफायर धीरज सिंह, एमराल्ड आलोक मिश्रा, प्लैटिनम मनीष सिंह, गोल्ड अनुपम मिश्रा, सिल्वर त्रषिता मिश्रा, सोनी, कुमकुम, साधना, ब्रॉन्ज मनोज, रोहित पाण्डेय सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति निरंतर जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयकर छापे में 600 करोड़ के काले धन का खुलासा:बांदा में रियल एस्टेट, होटल कारोबार में खपाए गए 300 करोड़ रुपये
    Next Article
    सफाईकर्मियों का वेतन रुका, चेयरमैन फरार:गाजीपुर की बहादुरगंज नगर पंचायत में हड़ताल, व्यवस्था ठप; जल्द नियुक्त होगा प्रशासक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment