Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में गेहूं की फसल में भीषण आग:करीब 100 बीघा फसल राख, दमकल ने एक घंटे में बुझाई

    6 hours ago

    1

    0

    औरैया जिले के एरवाकटरा थानाक्षेत्र स्थित फैजुल्लापुर गांव के पास मंगलवार को गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लगभग एक घंटे से अधिक समय बाद पहुंची तीन दमकल गाड़ियों और किसानों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही फैजुल्लापुर, कुडरी, गुलालपुर, ऐरवा टीकुर, चकबदनपुर, हिरमी, समायन, नगरिया और कवा सहित कई गांवों के किसान मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में फैजुल्लापुर गांव के किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में 9 बीघा जमीन विवाद में धोखाधड़ी का आरोप:रजिस्ट्री के जरिए फंसाने की कोशिश, डेढ़ करोड़ की डील में चेक बाउंस
    Next Article
    हापुड़ में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद:2024 हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, मासूम बेटे ने खोला राज, बना अहम गवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment