Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में कुकर फटने से महिला झुलसी:सीटी न आने पर गैस बंद करने गई थी, तेज धमाके से गांव में हड़कंप; सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला उम्मेद गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रसोई में खाना बनाते समय अचानक कुकर फटने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, नगला उम्मेद निवासी राजेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी रामकांति सुबह करीब 7 बजे चूल्हे पर कुकर रखकर मटर उबाल रही थीं। कुकर चढ़ाने के बाद वह घर के अन्य कामों में व्यस्त हो गईं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कुकर की सीटी नहीं आई, तो वह संदेह होने पर गैस बंद करने रसोई में गईं। जैसे ही रामकांति ने गैस का नॉब बंद किया, उसी पल तेज धमाके के साथ कुकर फट गया। कुकर के फटने से रामकांति उसकी सीधी चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलसकर मौके पर ही बेहोश हो गईं। धमाके की तेज आवाज सुनकर घर के बाहर मौजूद वीर सिंह और अन्य परिजन बदहवास होकर अंदर भागे। रसोई का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन तुरंत महिला को निजी वाहन से भरथना स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में पत्नी-प्रेमी ने की थी पति की हत्या:पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ा, पत्नी भी अरेस्ट
    Next Article
    काशी में सिंदूर खेला कर मां दुर्गा को विदाई:बंगाली समाज की महिलाएं बेटी मानकर करती हैं विदा, दर्पण में हुआ विसर्जन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment