Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में सिंदूर खेला कर मां दुर्गा को विदाई:बंगाली समाज की महिलाएं बेटी मानकर करती हैं विदा, दर्पण में हुआ विसर्जन

    1 hour ago

    1

    0

    काशी में बुधवार को जगह-जगह स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों से माता रानी की विदाई की जा रही है। बंगाली समूह की महिलाएं सिंदूर खेला की रस्म निभाकर मां दुर्गा को विदा कर रही हैं। परंपरा के अनुसार, सबसे पहले दर्पण में माता का विसर्जन किया गया। इसके बाद अन्य रस्में निभाते हुए माता को विदाई दी जाएगी। दर्पण में विसर्जन के बाद निभाएंगी विदाई की रस्में बंगाली परंपरा के अनुसार, दर्पण में माता का प्रतीकात्मक विसर्जन किया जाता है। इसके बाद महिलाएं सिंदूर खेला की रस्म निभाती हैं। माता को विदाई देते समय केले के पत्ते और केले का भी इस्तेमाल किया जाएगा। विदाई के दौरान चावल फेंकने की रस्म भी निभाई जाएगी। इन परंपराओं के साथ मां दुर्गा को अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ विदा किया जाएगा। पूजा पंडाल में आई डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि हम सिंदूर खेला इसलिए करते हैं, क्योंकि मां दुर्गा को बेटी की तरह मायके बुलाते हैं। जिस तरह शादी के बाद बेटी पहली बार अपने चार बेटों के साथ मायके आती है, उसी तरह हम मां दुर्गा का स्वागत करते हैं। विदाई के समय बेटी को फल आदि देकर ससुराल भेजा जाता है। सिंदूर खेला की रस्म इसी परंपरा का प्रतीक है। मां दुर्गा मायके आई थीं और अब अपने ससुराल लौट रही हैं। इस बार 21 अक्टूबर को हो रही विदाई महानवमी 19 अक्टूबर को थी और विजयादशमी 20 अक्टूबर को पड़ी। इस बार तिथि और पूजा-विधान के अनुसार माता की विदाई की रस्में 21 अक्टूबर को निभाई जा रही हैं। काशी के बंगाली समूहों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा को विदा किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में कुकर फटने से महिला झुलसी:सीटी न आने पर गैस बंद करने गई थी, तेज धमाके से गांव में हड़कंप; सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    प्रमोद हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, घायल:बागपत में पत्नी ने प्रेमी के साथ हत्या कर गन्ने के खेत में छिपाया था शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment