Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में नहर में नहाते समय व्यक्ति डूबा:गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, शव नहीं मिला

    11 hours ago

    1

    0

    औरैया के बेला थाना क्षेत्र में याकूबपुर नहर में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया। घटना रविवार दोपहर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की गई। जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे विदान बंगाली (45) पुत्र विमल सेन, शेखर पुत्र नारायण और विवेक पुत्र विमल सेन मोटरसाइकिल से याकूबपुर नहर पर नहाने पहुंचे थे। ये सभी बंगाली कॉलोनी, महेंद्र नगर, थाना रसूलाबाद, जिला कानपुर देहात के निवासी हैं। बताया गया कि तीनों शराब के नशे में थे और डमरपुर झाल के पास नहर में नहा रहे थे। नहाने के दौरान शेखर और विवेक किसी तरह नहर से बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से डूबे हुए व्यक्ति की तलाश शुरू की। देर शाम तक गोताखोरों को बुलाकर नहर में डूबे विदान बंगाली की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष बेला गंगा दास गौतम ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है और शव बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक विदान बंगाली राजस्थान के जोधपुर में मजदूरी करते थे और अपने घर के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भालू ने बाघ को दौड़ाया, VIDEO:आक्रामक भालू के सामने पीछे हटा टाइगर, जंगल में घुसा
    Next Article
    बाराबंकी में कांशीराम जयंती पर पीडीए दिवस:अरविंद सिंह गोप बोले- वंचितों को हक दिलाने का मिशन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment