Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा पहुंचे सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह:वकील सुभाष चंद्र मिश्रा के परिजनों से की मुलाकात, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    15 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने आज मंगलवार को गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के सुदाईपुरवा पहुंचकर मृतक हाईकोर्ट अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा के परिजनों से मुलाकात की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और पूरी समाजवादी पार्टी के उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया है और दिग्विजय सिंह ने मृतक अधिवक्ता के बेटे अभिषेक मिश्रा सहित पूरे परिवार से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी ली है। वहीं मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सपा प्रदेश सचिव ने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने गोंडा पुलिस और राज्य सरकार से इस पूरे मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की।प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि दिनदहाड़े एक वरिष्ठ अधिवक्ता पर हमला और उनकी हत्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दिग्विजय सिंह ने दोहराया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किन्नर समाज को अपने ही सदस्य से जान का खतरा:बिट्टू किन्नर पर हत्या का आरोप, एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई
    Next Article
    औरैया में तैनात मुख्य आरक्षी की मौत:इटावा में अवकाश पर आए, सीढ़ियों से गिर गए थे, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment