Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में युवक ने पाखर के पेड़ से फांसी लगाई:एक दिन पहले ही घर आया था, सुबह परिजनों ने देखा तो मचा कोहराम

    10 hours ago

    1

    0

    अछल्दा थाना क्षेत्र के खेरा वघईपुर गांव में 28 वर्षीय युवक जितेंद्र कुमार ने शनिवार रात पाखर के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां किरन देवी ने सुबह करीब 7 बजे अपने बेटे को पेड़ से लटका देखा। इस घटना की सूचना बड़े भाई उपेंद्र पाल ने अछल्दा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया, जिसने आवश्यक सैंपल एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। जितेंद्र कुमार की पत्नी किरन देवी और उनके दो छोटे बच्चे, सात वर्षीय बेटी दिव्यांशी और दो वर्षीय बेटा मोनू, का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि जितेंद्र राजस्थान के सबकगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता था और शनिवार शाम करीब 7 बजे ही घर लौटा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग से युवक घायल:गोली सिर को छूकर निकली, लखनऊ रेफर, लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग का आरोप
    Next Article
    संभल में पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:6720 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, पहले दिन 2027 रहे अनुपस्थित, बाल-कान चेक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment