Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:6720 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, पहले दिन 2027 रहे अनुपस्थित, बाल-कान चेक किया

    9 hours ago

    1

    0

    संभल में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पालियों (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक) में होनी है। कुल 13,440 अभ्यर्थियों को दो दिनों में परीक्षा देनी है, जिसमें आज 6,720 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जनपद संभल में इस भर्ती परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। रविवार सुबह 7:30 बजे से ही सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह 9:30 बजे तक सघन जांच और बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के गेट पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही स्ट्रांग रूम और हर कक्ष में भी एक-एक सीसीटीवी कैमरा मौजूद है। परीक्षार्थियों को पेन, प्रवेश पत्र और फोटो युक्त आईडी के अलावा कोई अन्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों के जूते-मोजे, ताबीज और पाजेब उतरवाए गए। उनके कान और बालों की भी जांच की गई। परीक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बीते दिन, शनिवार को कुल 7260 अभ्यर्थियों में से 2027 ने परीक्षा छोड़ दी। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पहली और दूसरी पाली में 3360-3360 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें पहली पाली में 1049 और दूसरी पाली में 978 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 13,440 परीक्षार्थियों के लिए 130 परीक्षा कक्ष निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 10 केंद्र व्यवस्थापक, 20 सहायक केंद्र व्यवस्थापक और 280 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे कुल 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए 5-5 सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में भी रखा गया है। संभल शहर में शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, बृजरत्न सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, जेडीयू इंटर कॉलेज एवं नगर पंचायत सिरसी कस्बे के जवाहरलाल मैमोरियल कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए कक्षा के अंदर समय देखने के लिए घड़ी और पानी की व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में युवक ने पाखर के पेड़ से फांसी लगाई:एक दिन पहले ही घर आया था, सुबह परिजनों ने देखा तो मचा कोहराम
    Next Article
    सोनभद्र BSA मुकुल आनंद पाण्डेय राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित:शैक्षणिक प्रशासन में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment