Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया से 50 किसानों का दल जोधपुर रवाना:CAZRI में सीखेंगे पोषक अनाजों की उन्नत खेती; 5 दिन चलेगा शैक्षणिक दौरा

    2 hours ago

    2

    0

    औरैया से 50 किसानों का दल बुधवार को केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI), जोधपुर के लिए रवाना हुआ। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण न्यूट्रीसीरियल घटक योजना 2026-27 के तहत आयोजित इस जागरूकता अभियान में किसान बस से पांच दिवसीय शैक्षणिक दौरे पर गए हैं। किसानों के दल को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे और भाजपा किसान नेता अनुराग दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौरे का उद्देश्य किसानों को पोषक अनाजों की उन्नत खेती के साथ शुष्क क्षेत्रों में अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना है। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक दौरों से किसानों को वैज्ञानिक खेती और मोटे अनाजों को बढ़ावा देने वाली नई तकनीकों को समझने का अवसर मिलता है। इससे किसान खेती के नए तरीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। अनुराग दीक्षित ने भी किसानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह दौरा उनके कृषि कौशल को नई दिशा देने में मदद करेगा। CAZRI में आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी लेंगे किसान शैक्षणिक दौरे के दौरान किसान केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान में पोषक अनाजों की खेती, शुष्क क्षेत्रों की कृषि तकनीक और वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी लेंगे। अभियान के जरिए किसानों को खेती में नई तकनीकों को अपनाने और पोषक अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जाएगा। 15 से 19 सितंबर तक चलेगा पांच दिवसीय दौरा किसानों का यह दौरा 15 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर 2026 तक चलेगा। पांच दिनों के दौरान किसान कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से खेती से जुड़ी तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे। दौरे का उद्देश्य किसानों को खेती के व्यावहारिक और वैज्ञानिक पहलुओं से जोड़ना है। जिला पंचायत सदस्य समेत कई लोग रहे मौजूद किसानों को रवाना करने के दौरान औरैया जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश सिंह राजावत, महावीर प्रसाद राठौर, ऊमा सिंह राजपूत और अनिल कुमार शुक्ला समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कृषि विभाग के जिला सलाहकार विवेक त्रिवेदी के साथ आलोक कुमार शुक्ला, रमाकांत, बृजमोहन, रणवीर, विनय सिंह, हरीशंकर, दीप चंद, अशोक कुमार, पवन दुबे और कमलेश समेत कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया:कमरे में मौजूद थी पत्नी, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
    Next Article
    टिन्नू-रिटायर्ड सुभाष की जमानत पर सुनवाई नहीं हुई:अयोध्या में पुलिस ने आख्या दाखिल करने के लिए समय मांगा, 19 सितंबर को है अगली तारीख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment