Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टिन्नू-रिटायर्ड सुभाष की जमानत पर सुनवाई नहीं हुई:अयोध्या में पुलिस ने आख्या दाखिल करने के लिए समय मांगा, 19 सितंबर को है अगली तारीख

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में जेल में निरुद्ध दो आरोपियों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सेवानिवृत्त बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा के समक्ष विवेचना अधिकारी एवं सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने पुलिस की आख्या दाखिल करने के लिए समय मांगा। पुलिस की ओर से समय मांगे जाने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। अब इस तारीख पर पुलिस की ओर से दाखिल की जाने वाली आख्या के आधार पर अदालत में आगे की सुनवाई होगी। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में कुल आठ आरोपी अयोध्या जेल में निरुद्ध हैं। इन सभी ने जमानत के लिए अदालत का रुख किया है। 5 सितंबर को सभी आठ आरोपियों की जमानत अर्जियां अदालत में दाखिल की गई थीं। इन आरोपियों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र शामिल हैं। अदालत ने आरोपियों की जमानत अर्जियों पर पुलिस से आख्या तलब की थी। इससे पहले भी कुछ आरोपियों की जमानत अर्जियों पर पुलिस की आख्या उपलब्ध न होने के कारण सुनवाई टल चुकी है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस आरोपियों से जुड़े साक्ष्यों तथा प्रकरण के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अब सभी की निगाहें 19 सितंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर अदालत में सुनवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया से 50 किसानों का दल जोधपुर रवाना:CAZRI में सीखेंगे पोषक अनाजों की उन्नत खेती; 5 दिन चलेगा शैक्षणिक दौरा
    Next Article
    बागपत में प्रतिबंधित वाहनों पर बड़ी कार्रवाई:300 से ज्यादा चालान, 50 वाहन स्क्रैप के लिए जब्त, मैकेनिक की दुकानों पर भी छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment