Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवैसी बोले- अब हम दरी बिछाकर नहीं बैठने वाले:कुर्सी पर अखिलेश होंगे तो सामने पैर पर पैर डालकर बैठूंगा; छात्रों के आगे सरकार झुकी

    6 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा- यह देश के युवाओं के संघर्ष, जद्दोजहद और कुर्बानी की बड़ी जीत है। छात्रों के आगे सरकार को झुकना पड़ा। आने वाला वक्त बताएगा कि हम विजयी रहेंगे। उन्होंने कहा- मैं उन छात्रों को सलाम करता हूं, जिन्होंने कई हफ्तों से जंतर-मंतर पर बैठकर ऐसा मंत्र पढ़ा कि मोदी को रात के 12 बजे वीडियो बनाना पड़ा। देश में तानाशाही नहीं चलेगी। संगठित आवाज के आगे सत्ता को भी झुकना पड़ता है। उम्मीद है कि भविष्य में राष्ट्रीय या राज्य स्तर की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक नहीं होंगे। उन्होंने कहा- अब हम दरी बिछाकर नीचे नहीं बैठना चाहते। अब हम बराबरी चाहते हैं। अगर कुर्सी होगी, अखिलेश बैठेंगे तो ओवैसी उस कुर्सी के सामने पैर पर पैर डालकर बैठेगा। फिर हक और इंसाफ की बात करेगा। ओवैसी ने कहा- मैं पहले भी कह चुका हूं और आज भी कह रहा हूं कि मजलिस नहीं चाहती कि दोबारा भाजपा की सरकार बने। मैं हाथ मिलाने को तैयार हूं, मैं गठबंधन करने को तैयार हूं। आज वक्त है, बात कर लो। बाद में चुनाव खत्म होने पर रोना मत। ओवैसी ने ये बातें शनिवार रात 11 बजे जामा मस्जिद ग्राउंड पर सभा में कहीं। भविष्य की राजनीति में युवाओं की भूमिका बढ़नी चाहिए ओवैसी ने कहा कि देश की बड़ी आबादी युवा है। भविष्य की राजनीति में युवाओं की भूमिका बढ़नी चाहिए। AIMIM पार्टी का उद्देश्य केवल भावनात्मक भाषण देना नहीं, बल्कि मुद्दों के आधार पर जनता की आवाज उठाना है। ओवैसी ने कहा- अब चुनाव का मौसम आएगा, तो कोई आकर कहेगा कि फलां को मुख्यमंत्री बनाना है, हम सत्ता में आ रहे हैं। चार बार आपने गलती की, आपने अपनी लीडरशिप को पैदा नहीं किया। आजम के लिए कितने सपाई सड़कों पर उतरे उन्होंने कहा- मैं यह पूछना चाहता हूं कि आजम खान को जेल में डालने के बाद सजा हो गई, कितने सपा के लोगों ने रोड पर निकलकर धरना दिया? बताओ हमको, कोई जवाब नहीं दे सकेगा। अतीक को पुलिस कस्टडी में गोली मार दी गई, कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। ऐसे कितनी बातें मैं तुम्हारे सामने रख सकता हूं। जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण एक प्लानिंग का हिस्सा ओवैसी ने कहा- आज आप देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वो पूरी कोशिश कर रही है कि मुस्लिम अल्पसंख्यक के बच्चे और बेटियां शिक्षित न हों। इसीलिए जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्त करने की नोटिस दिया गया है। अखिलेश वोट हासिल करने के लिए झूठे बयान दे रहे ओवैसी ने कहा- हमने देखा कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जौहर यूनिवर्सिटी की उन तमाम बिल्डिंग्स को रेगुलराइज किया जा सकता है। कानून का हवाला दिया कि 1973 का उत्तर प्रदेश नगर विकास अधिनियम, इसके तहत जौहर यूनिवर्सिटी को रेगुलराइज किया जा सकता है। उन्होंने कहा- 2017 तक मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अखिलेश ने जौहर यूनिवर्सिटी को नियमित क्यों नहीं किया, जबकि उनके पास 1973 के कानून का इस्तेमाल करने का पूरा मौका था। जब वे सत्ता में थे, तब यूनिवर्सिटी को नहीं बचाया। अब चुनाव पास आने पर सिर्फ वोट हासिल करने के लिए झूठे बयान दे रहे हैं। BJP-RSS नहीं चाहती कि भारत के मुसलमान ताकतवर बनें लाइट कटी तो समर्थकों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर नारेबाजी की ओवैसी के कार्यक्रम में थोड़ी देर के लिए बिजली चली गई। इस पर भी उन्होंने सरकार पर तंज कसा। समर्थकों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर नारेबाजी की। ओवैसी ने कहा- प्रदेश के मुसलमानों के पास अब बड़ा राजनीतिक विकल्प है। आने वाले विधानसभा चुनाव में AIMIM पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। आने वाले समय में AIMIM की आवाज उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी सुनाई देगी। ओवैसी ने कहा- मैं उम्मीद करता हूं कि भारत में हमारी 65% आबादी की उम्र 35 साल से कम है। भारत की 50% आबादी 25 साल से कम उम्र की है। हमारी भी कोशिश यही होगी कि यूपी के आने वाले विधानसभा में नौजवानों को AIMIM अपना उम्मीदवार बनाए, ताकि वो जाकर बेबाक तरीके से प्रतिनिधित्व कर सकें। हमारी यह कोशिश होगी कि 2029 का जब चुनाव होगा तो कोई 80 साल का शख्स भारत का प्रधानमंत्री नहीं बनेगा, बल्कि कोई 40-45 साल का नौजवान इस मुल्क का प्रधानमंत्री बनेगा। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- CJP बोली-यूपी में पेपर लीक नहीं रुका तो आंदोलन होगा: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न, मेलोडी खिलाई; डांस किया, पोल पर चढ़े कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने यूपी सरकार को चेतावनी दी है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म होने के बाद शनिवार शाम पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- अगर उत्तर प्रदेश में पेपर लीक की घटनाएं नहीं रुकीं, तो वहां इससे भी बड़ा आंदोलन होगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल हिंसा आरोपी ने औवेसी की पार्टी जॉइन की:बोले- पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ूंगा, जब तक जिस्म में खून है, मुसलमानों की आवाज उठाऊंगा
    Next Article
    CJP बोली-यूपी में पेपर लीक नहीं रुका तो आंदोलन होगा:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न, मेलोडी खिलाई; डांस किया, पोल पर चढ़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment