Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवैसी बोले-यूपी के अब्दुल को दम दिखाना होगा:अमेरिका में तो जीत गया, भाजपा का तंज-अखिलेश के लिए मुस्लिम सिर्फ वोट

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब यूपी के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मजबूत करनी होगी। संघियों ने ‘अब्दुल’ को एक तंज में बदलने की बहुत कोशिश की है। वक्त आ गया है कि हम दिखाएं अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की गुलामी नहीं करता। अब दरी नहीं बिछाएंगे। ओवैसी ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में मिशिगन राज्य से सीनेट चुनाव जीतने वाले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की जीत पर यह बात कही। वहीं, मंत्री ओपी राजभर ने कहा- मैंने अखिलेश का टोना-टोटका झाड़ दिया है। ‘न नौ मन गेहूं होगा न राधा गांव जाएंगी’। न उनका बहुमत आने वाला है, न वो संसद से शपथ लेंगे। जनता ने अखिलेश को नकार दिया है... बुरी तरह हार होगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'मैं सीधे सीएम बनूंगा' बयान पर यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तंज कसा। उन्होंने कहा- रणछोड़ अखिलेश पहले चुनौती दी, अब भाग खड़े हुए। अब क्या सीधे लोकसभा से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? चौधरी ने कहा- यह बिल्कुल वैसी ही बात है, जैसे बिना चुनाव के रिजीम चेंज। यही सपाइयों की सच्चाई है। जब सत्ता में थे, तब नोएडा जाने से डरते थे। अब चुनाव लड़ने से डर रहे। अखिलेश ने मंगलवार को काशी से यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया था। दैनिक भास्कर के सवाल पर उन्होंने कहा था कि हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते। इसलिए वही काम करेंगे जो हमारे लिए शुभ होगा। उन्होंने पूछा- पिछली बार कहां से मुख्यमंत्री बना था बताओ? लोकसभा से… तो इसलिए लोकसभा से आकर सीधे शपथ लूंगा। अखिलेश 15 मार्च, 2012 को पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। उस वक्त वे कन्नौज से सांसद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- गलत नंबर डायल कर रहे, प्रदर्शन करें:याचिका खारिज; लोकसभा-राज्यसभा की आरक्षित सीटों के रोटेशन की मांग की थी
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले-धीरेंद्र शास्त्री को एंट्री नहीं मिलेगी; सस्पेंड दरोगा ने जान दी; औवेसी बोले- अमेरिका में अब्दुल जीता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment