Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले-धीरेंद्र शास्त्री को एंट्री नहीं मिलेगी; सस्पेंड दरोगा ने जान दी; औवेसी बोले- अमेरिका में अब्दुल जीता

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ रैली' को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर अलीगढ़ में सस्पेंड होने के 3 दिन बाद 27 साल के दरोगा की सुसाइड से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- योगी बोले- राहुल की युवावस्था निकली, अब लॉन्च नहीं होने वाले गोरखपुर रैली में CM योगी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। बोले- दोनों लड़कों की जोड़ी हारने के बाद बहाना ढूंढ़ती है। राहुल का धुआं निकल चुका है। वह अब 56 साल के हो गए हैं लेकिन अभी युवा हैं। यह युवा कभी लॉन्च नहीं होने वाला क्योंकि अपनी युवावस्था को पहले ही लांघ चुका है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने तंज कसा- राहुल का रॉकेट ही नहीं, लॉन्चिंग पैड भी खराब है। पूरी खबर पढ़ें 2- अलीगढ़ में 3 दिन पहले सस्पेंड दरोगा ने सुसाइड किया, लाश देखकर पिता बेसुध अलीगढ़ में 27 साल के दरोगा सुंदरम तिवारी ने सुसाइड कर लिया। 3 दिन पहले SSP नीरज जादौन ने सस्पेंड किया था। शराब के नशे में झूमते उनका वीडियो सामने आया था। पिता के मुताबिक, सस्पेंड होने के बाद से वह परेशान थे। बुधवार सुबह पिता नाश्ता लेने गए थे। लौटे तो बेटा कमरे में फंदे पर लटका मिला। सुंदरम, मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले थे। 3 साल पहले दरोगा बने थे। अलीगढ़ में तैनात थे। पूरी खबर पढ़ें 3- मंत्री संदीप सिंह अलीगढ़ की मेघना से शादी करेंगे, स्कूल से शुरू हुई लव स्टोरी बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को अलीगढ़ में सगाई होगी। मंगेतर मेघना चौधरी से उनकी पहली मुलाकात अलीगढ़ के DPS में पढ़ाई के दौरान हुई थी। मेघना संदीप की जूनियर थीं। स्कूल की दोस्ती प्यार में बदली। मेघना लॉ की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं, लेकिन वे संपर्क में रहे। 2024 में परिवार को पता चला। परिवार के लोग राजी नहीं थे। संदीप ने घरवालों को शादी के लिए राजी किया। पूरी खबर पढ़ें 4- अखिलेश बोले- धीरेंद्र शास्त्री को आने नहीं देना चाहिए; सपा यूथ ब्रिगेड ने दी तहरीर अखिलेश यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा। बोले- इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाएं आहत की हैं। इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में। आरोप लगाया कि यूपी में बाहरी के इशारे पर राजनीतिक-धार्मिक सत्ता को चुनौती दी जा रही। उधर, लखनऊ में सपा की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने हजरतगंज थाने में तहरीर देकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें 5- पंकज चौधरी बोले- रणछोड़ अखिलेश चुनौती देकर भागे, राजभर बोले- हार देख भागे सपा मुखिया अखिलेश यादव के 'मैं सीधे सीएम बनूंगा' बयान पर यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तंज कसा। कहा- रणछोड़ अखिलेश पहले चुनौती दी, अब भाग खड़े हुए। अब क्या सीधे लोकसभा से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? जैसे बिना चुनाव रिजीम चेंज की बात हो रही। मंत्री राजभर ने कहा कि सुना है कि आप चुनाव नहीं लड़ेंगे। ए महाराज, नेता क्या जो चुनाव से भागे? हार देखकर मैदान छोड़ रहे। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- लखनऊ की 2 बहनें उत्तरकाशी में बर्फ में दबी मिलीं, एक इन्फ्लुएंसर, दूसरी ग्राफिक्स डिजाइनर उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और बर्फबारी की चपेट में आने से लापता 8 लोगों में से 6 की मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह सर्च ऑपरेशन में तीन और शव मिले। इनमें लखनऊ की ट्रैकर बहनें वर्तिका और दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। दोनों को पहाड़ों पर ट्रेकिंग का शौक था। वे भारत और नेपाल के कई ट्रेक पूरे कर चुकी थीं। हादसे की जानकारी परिवार को सोशल मीडिया पर मिली थी। पूरी खबर पढ़ें 7- कानपुर में शादीशुदा गर्लफ्रेंड के कमरे में जान दी, रात में प्रेमिका से मिलने गया था कानपुर में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक ने उसके घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार देर रात महिला ने उसे एक कमरे में बैठाया और बच्चे को सुलाने की बात कहकर दूसरे कमरे में चली गई। देवर को शक हुआ। कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर सबको बुला लिया। इसके बाद घर में हंगामा होने लगा। पुलिस बुलाई गई और फिर कमरा खुलवाया गया तो वह फंदे से लटका मिला। पूरी खबर पढ़ें 8- बिजनौर में वकीलों का हंगामा, ASP को धक्का दिया, DM की बात पर भड़के बिजनौर कलेक्ट्रेट में हंगामे के दौरान वकील ने ASP डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह को धक्का दे दिया। ASP भड़क गए, बोले- मुझ पर अटैक करोगे क्या? दरअसल, अधिवक्ता रामेंद्र सिंह ने DM उमेश प्रताप सिंह पर अभद्रता कर कार्यालय से बाहर भगाने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में वकीलों की पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से धक्का-मुक्की हुई। बाद में SP केके विश्नोई ने समझाकर मामला शांत कराया। पूरी खबर पढ़ें 9- फिरोजाबद में कार पलटी, आगरा उपभोक्ता फोरम की महिला सदस्य की मौत फिरोजाबाद में बुधवार सुबह दो कारों की टक्कर में आगरा कंज्यूमर फोरम की सदस्य सोनम चतुर्वेदी की मौत हो गई। वह खुद कार चला रही थीं। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर कार सड़क पर पलट गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कार को सड़क किनारे कराया। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 10- ओवैसी बोले- यूपी के अब्दुल को दम दिखाना होगा, अमेरिका में तो ‘अब्दुल’ जीत गया AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब यूपी के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मजबूत करनी होगी। संघियों ने ‘अब्दुल’ को एक तंज में बदलने की बहुत कोशिश की है। वक्त आ गया है कि हम दिखाएं अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की गुलामी नहीं करता। अब दरी नहीं बिछाएंगे। दरअसल, यूएस मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक कैंडिडेट अब्दुल अल सैयद की जीत हुई है। पूरी खबर पढ़ें 11- कंगना रनोट बोलीं- सपा ने सिर्फ गोलियां चलवाईं; अखिलेश और उनके पिता ने क्या किया? भाजपा सांसद कंगना रनोट ने अखिलेश यादव के वाराणसी में मेट्रो चलवाने के बयान पर पलटवार किया। कहा-अखिलेश और उनके पिता ने अपनी सरकार में क्या किया? उनके कार्यकाल में यहां सिर्फ गोलियां चलवाई गईं। पीएम मोदी यहां लाखों-करोड़ों का निवेश कर रहे हैं। कहा- मैं यहां किसी काम से आई हूं। काशी आकर घूमने का मन करता। यहां अलग-अलग स्थानों पर जाऊंगी। आनंद लूंगी, शॉपिंग भी करूंगी। पूरी खबर पढ़ें 12- फतेहपुर में बैंक कैशियर की सड़क हादसे में मौत, पहले दरोगा की नौकरी छोड़ी थी फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत हो गई। बैंक में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। वह भारतीय नौसेना से 2020 में रिटायर हुए थे। 2022 में दरोगा पद पर भर्ती हुए। अयोध्या में तैनात थे। 4 महीने पहले बैंकिंग सेक्टर जॉइन की थी। अविनाश की शादी 2018 में रेनू से हुई थी। रेनू मलवां ब्लॉक में सरकारी टीचर हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- बाराबंकी में पत्नी की हत्या कर भागा, फोन कर बोला- तुम्हारी बेटी को मार दिया बाराबंकी में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने ससुर को फोन कर कहा- तुम्हारी बेटी को मार दिया है, लाश कमरे में पड़ी है। उसे ले जाना और मुझसे संपर्क मत करना। इसके बाद वह घर में ताला लगाकर फरार हो गया। 7 घंटे बाद पहुंचे पिता की सूचना पर पुलिस ने ताला तोड़ा तो सीमा (30) का शव मिला। सास के मुताबिक, प्रेमी के घर आने को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। सीमा एक बार प्रेमी के साथ घर से भाग भी चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- चूहे के लिए उल्लू आपस में लड़े, चिकन-मटन खा रहे थे बिजनौर में 6 उल्लू के बच्चों को जिंदा रखने के लिए चिकन-मटन दिया जा रहा था। वन विभाग ने उन्हें खिलाने के लिए चूहे मंगाए। चूहों को लेकर उल्लू के बच्चे आपस में लड़ गए। इसमें 2 की मौत हो गई, जबकि 2 को हल्की-फुल्की चोट आई है। दरअसल, कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी जगदीश के घर में 6 उल्लू के बच्चे मिले थे। वन विभाग ने उनका रेस्क्यू किया था। कल क्या रहेगा खास... 15- गाजियाबाद में योगी करेंगे पदयात्रा 5 नवम्बर को सीएम योगी के नेतृत्व में गाजियाबाद में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जाएगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवैसी बोले-यूपी के अब्दुल को दम दिखाना होगा:अमेरिका में तो जीत गया, भाजपा का तंज-अखिलेश के लिए मुस्लिम सिर्फ वोट
    Next Article
    अखिलेश बोले- वोटर लिस्ट में नाम रहेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा:एक भी वोट कटने न पाए, घर-घर जाकर मतदाता सूची की निगरानी करें पीडीए प्रहरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment