Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवैसी के नेता बोले- कहीं हमारा एनकाउंटर न हो जाए:आजमगढ़ में शौकत अली ने कहा- हमारे बयान को विवादित बनाया जाता है

    8 hours ago

    1

    0

    'हमें 111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दे दो तो अपनी ताकत दिखा देंगे। किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा, तो करने वाले का भी एनकाउंटर होगा।' मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने 23 मार्च को यह बयान दिया। इसके बाद से यूपी की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। पूरी बात जानने के लिए हमने आजमगढ़ में शौकत अली से बात की। इस दौरान शौकत अली ने कहा- मैं विवादित बयान नहीं देता, हमारे बयान को विवादित बनाया जाता है। फतेहपुर में खड़े होकर जो लोग कहते हैं कि हम ईद के दिन मुसलमान के खून से होली खेलेंगे, वह विवादित बयान है। लेकिन, सरकार की नजर में वह विवादित नहीं है, क्योंकि वे सरकार के लोग हैं। पढ़िए शौकत अली से हुई बातचीत के अंश… सवाल: आप बार-बार विवादित बयान क्यों देते हैं? जवाब: अगर मैं विवादित बयान देता होता, तो 12 साल से AIMIM का प्रदेश अध्यक्ष न होता। आज तक मेरे बयान से पूरे प्रदेश में कहीं पर कोई वायलेंस हुआ हो, तो आप बताइए। यह तो पुलिस पॉलिटिकल प्रेशर में आकर मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा कायम करती है। अभिव्यक्ति की आजादी है। लेकिन हम अगर कुछ बोलते हैं तो उसे विवादित माना जाता है। हम जो भी बोलते हैं, संवैधानिक दायरे में रहकर बोलते हैं। सवाल: एनकाउंटर वाले बयान से आपका इशारा किसकी तरफ है? जवाब: इशारा किसी की तरफ नहीं है। इशारा उन लोगों की तरफ है, जिन्होंने फर्जी तरीके से मुसलमान को जेल में ठूंसा है। जिन्होंने फर्जी तरीके से मुसलमानों का एनकाउंटर किया है। उनसे संवैधानिक तरीके से मेरा लड़ने का इशारा है। बाकी हम लोग वायलेंस करने वाले लोग नहीं। हम बुलेट पर विश्वास नहीं करते। सवाल: 111 की जगह 11 विधायक देने वाले बयान का क्या मतलब है? जवाब: जब 6 विधायक से लोग सरकार का हिस्सा बन जाते हैं। 5 विधायक से सरकार का हिस्सा बन जाते हैं। एक विधायक जीतकर झारखंड में मुख्यमंत्री बन सकता है। मैंने इस संदर्भ में यह बात कही थी कि समाज का अपना पॉलीटिकल एंपावरमेंट होना चाहिए। पॉलीटिकल एंपावरमेंट का मतलब अपना झंडा, अपना डंडा, अपना नेता। इससे अपने समाज के व्यक्ति को विधायक बनाकर विधानसभा में भेजिए। वहां जाकर आपके न्याय की बात करे। संविधान हमें इस बात की इजाजत देता है कि हम न्याय के लिए जो संवैधानिक तरीका है, उस से चलकर अपनी लड़ाई लड़ें। सवाल: आपकी पार्टी हिंदू विरोधी है। क्या मुसलमानों के भरोसे जीत पाएंगे? जवाब: यह कहना गलत है कि हमारी पार्टी हिंदू विरोधी है। हमारी पार्टी में बहुत सारे हिंदू हैं, जो पदाधिकारी भी हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में हमने 22 नॉन मुसलमानों को टिकट दिया था। इनमें ठाकुर, ब्राह्मण और दलित भी शामिल थे। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी का कोई हिंदू विरोधी बयान हम लोगों ने दिया हो तो बता दीजिए। सवाल: आपको क्या लगता है कि मुस्लिम वोटर सपा का साथ छोड़ देंगे? जवाब: मुसलमान सपा को वोट डालते-डालते थक चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में मुसलमान ने 90% से ज्यादा वोट सपा को दिया था। सपा के 111 एमएलए जीते थे। लेकिन जब हम पर किसी भी तरीके का जुल्म, ज्यादती, अन्याय अत्याचार होता है। जब हम सपा के लोगों से कहते हैं, तो वह कहते हैं कि हमारी सरकार नहीं है। हम क्या कर सकते हैं? इसी संदर्भ में मैंने कहा था कि 111 MLA नहीं, 11 जिता कर दे दो, फिर एनकाउंटर बंद हो जाएगा। सवाल: आपके बयान के बाद FIR दर्ज की गई है? जवाब: ऐसा कुछ नहीं है। हमारे जो भी लोग हैं, उन पर मुकदमे हो गए हैं। मैं तो कहूंगा कि यह फर्जी तरीके से मुकदमे पॉलिटिकल दबाव में किए गए हैं। इसमें बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों इंवॉल्व हैं। हमारे लोग खुद चलकर थाने गए थे। यह पूछने के लिए कि आप मुकदमा क्यों कर रहे? हम लोगों ने ऐसा कौन-सा गुनाह किया है? यही तो हमारी लड़ाई है। चलिए ठीक है मुकदमा किया, एनकाउंटर तो नहीं किया। हमें तो डर है कि हमारा एनकाउंटर न हो जाए। सवाल: प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल का जश्न मान रही है? जवाब: उत्तर प्रदेश के अंदर मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउंटर हुए हैं। हम प्रदेश के सभी 75 जिलों में अपनी लीगल टीम से बात कर रहे हैं। हम हर जगह से आरटीआई डलवाएंगे। पता करेंगे कि कितने सेमी और कितने फुल एनकाउंटर हुए हैं। इसके बाद हम अपनी लीगल टीम से डिस्कस करेंगे। रही बात सरकार में बैठे हुए दर्जनों मंत्रियों, विधायों और सांसदों की, तो वो भी गंभीर मुकदमों के आरोपी हैं। सरकार में जब ऐसे लोग बैठे हैं, तो सरकार क्या बात करेगी? प्रदेश में महिला अपराध रेप, चोरी, डकैती की घटनाएं आए दिन बढ़ रही हैं। सरकार तो कहेगी ही कि मेरी सरकार में सब कुछ अच्छा चंगा है। सवाल: सरकार कह रही है निवेश आ रहा है, आप क्या कहेंगे? जवाब: सपा सरकार में भी गुंडागर्दी थी। सपा के लोग करते थे। सपा के यादव नेताओं ने सबसे अधिक कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा किया। भाजपा सरकार समाजवादी पर यह इल्जाम लगाती है। दोनों सरकारों में कोई फर्क नहीं है। सवाल: भाजपा कहती है कि सपा के राज में ‘वन डिस्ट्रिक वन माफिया’ था? जवाब: देखिए, यह दोनों पार्टियों की नूरा-कुश्ती है। भाजपा सरकार समाजवादी पर आरोप लगाती है और समाजवादी की सरकार आएगी, तो भाजपा पर इल्जाम लगाएगी। दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। सवाल: क्या सपा में मुसलमानों के साथ न्याय नहीं हो रहा था? जवाब: समाजवादी पार्टी ने अगर मुसलमानों के साथ न्याय किया होता, तो आज मुसलमान इतना अकेला नहीं होता। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट और रंगनाथ मिश्रा की रिपोर्ट आप देख लीजिए। आज मुसलमान दलितों से भी बदतर जिंदगी जी रहा है। मुसलमान हर क्षेत्र और हर मैदान में पिछड़ा हुआ है। सवाल: प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: दोनों पार्टियों को 10 में से 00 नंबर देता हूं। आजमगढ़ के रहने वाले हैं शौकत शौकत अली मूलरूप से आजमगढ़ के फूलपुर विधानसभा के नगर पंचायत माहुल के रहने वाले हैं। उन्होंने अब तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है। वह 2014 में AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वह यूपी के संयोजक थे। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… बॉडी बिल्डर ने खुद को चाकू मारकर जान दी, मेरठ में भाई से फोन पर झगड़ा हुआ, गुस्से में जांघ पर वार किया मेरठ में एक बॉडी बिल्डर ने खुद को चाकू मारकर जान दे दी। ट्रेनर अपने बड़े भाई इमरान से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान दोनों भाइयों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। कॉल कटते ही उसने घर में रखा चाकू उठाया। अपनी जांघ में तेजी से वार किया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत:10 घायल, मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; मुंडन कराकर लौट रहे थे
    Next Article
    अस्तौली में स्थापित वेस्ट-टू-टॉरिफाइड चारकोल प्लांट:900 TDP है क्षमता, NTPC में होगा प्रयोग, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment