Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पंचायत' सीजन-5 प्राइम पर 3 दिसंबर को रिलीज होगा:सचिव-बनराकस के बीच खींचतान दिखेगी; जानिए कैसे पसंदीदा सीरीज बनी, क्या रिकॉर्ड बनाए

    21 hours ago

    1

    0

    प्राइम वीडियो ने बुधवार को ‘पंचायत’ के सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान किया। यह सीजन 3 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। रिलीज के बाद पंचायत पांच सीजन पूरे करने वाली भारत की दूसरी वेब सीरीज बन जाएगी। TVF की ही वेब सीरीज ‘गुल्लक’ OTT पर पांच सीजन पूरे करने वाली भारत की पहली सीरीज है। यह पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा सोनी लिव पर स्ट्रीम होती है। इसका पहला सीजन 2019 में रिलीज हुआ था। पंचायत के नए सीजन में नई कहानी में दर्शक फिर फुलेरा गांव और सचिवजी के साथ लौटेंगे। शो में गांव की राजनीति, बदलते रिश्ते और हल्का-फुल्का हास्य देखने को मिलेगा। शो में सचिव और नए प्रधान के बीच खींचतान दिखेगी। फुलेरा को नया प्रधान भूषण की पत्नी मंजूदेवी के रूप में मिला है। अब भूषण नए प्रधानपति के रूप में क्या करेगा, यही सीजन का बड़ा सवाल है। ये कलाकार लौटेंगे पंचायत सीजन 5 का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक नजर आएंगे। शो का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इसके क्रिएटर्स दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार रॉय और अरुणाभ कुमार हैं। 2020 में शुरू हुई थी पंचायत की कहानी पंचायत का पहला सीजन 3 अप्रैल 2020 को प्राइम वीडियो पर आया था। पहले सीजन को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद दूसरा सीजन 2022 में आया। तीसरा सीजन 2024 और चौथा सीजन जून 2025 में रिलीज हुआ। अब पांचवां सीजन करीब डेढ़ साल बाद दर्शकों के सामने होगा। 5 पॉइंट्स में जानिए कैसे सबसे पसंदीदा शो बना पंचायत- 1. गांव की कहानी और छोटे शहरों के दर्शकों से जुड़ाव पंचायत की कहानी उत्तर प्रदेश के काल्पनिक गांव फुलेरा पर आधारित है। इसमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक त्रिपाठी की कहानी दिखाई गई है, जो बेहतर नौकरी नहीं मिलने के कारण गांव में पंचायत सचिव की नौकरी करने पहुंचता है। शहर में पढ़े-लिखे अभिषेक का गांव के माहौल में तालमेल बैठाने का संघर्ष कहानी का मुख्य आधार है। सीरीज में पंचायत चुनाव, जातिगत समीकरण, सरकारी योजनाएं, सड़क, पानी, बिजली और गांव की आपसी राजनीति जैसे मुद्दे दिखाए गए हैं। इन विषयों को किसी गंभीर डॉक्यूमेंट्री की तरह नहीं, बल्कि कॉमेडी और ड्रामा के जरिए पेश किया गया है। यही वजह है कि ग्रामीण दर्शकों को इसमें अपनी जिंदगी दिखाई देती है, वहीं शहरों में रहने वाले लोग गांव की व्यवस्था और संस्कृति को समझ पाते हैं। इंजीनियरिंग को नौकरी न मिलने का मुद्दा हमेशा हंसी का कारण माना जाता है, ऐसे में अभिषेक के किरदार से यंगस्टर्स ने भी लगाव महसूस किया। 2. कॉमेडी, जो बिना अश्लीलता और बड़े पंचलाइन के हंसाती है पंचायत की कॉमेडी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में शामिल है। इसमें गाली-गलौज या डबल मीनिंग डायलॉग्स के बजाय रोजमर्रा की परिस्थितियों से हास्य पैदा किया गया है। सचिवजी का गांव की समस्याओं से परेशान होना, प्रधानजी का राजनीतिक दांव-पेच खेलना और विकास (चंदन रॉय का किरदार) की मासूमियत दर्शकों को पसंद आई। सीरीज के कई डायलॉग्स सोशल मीडिया पर मीम्स बन गए। 'देख रहा है बिनोद' और 'गजब बेइज्जती है' जैसे डायलॉग इंटरनेट पर खूब लोकप्रिय हुए। इससे सीरीज की पहुंच उन दर्शकों तक भी हुई, जिन्होंने शायद इसे शुरुआत में नहीं देखा था। इसकी राइटिंग टीम ने गांव की छोटी घटनाओं को भी कहानी का हिस्सा बनाया। यही वजह है कि इसमें बड़े ट्विस्ट या लगातार एक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। 3. मजबूत किरदार और कलाकारों की एक्टिंग बनी ताकत सीरीज की लोकप्रियता का बड़ा कारण इसके किरदार हैं। जितेंद्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी, रघुबीर यादव ने प्रधान जी, नीना गुप्ता ने मंजू देवी, चंदन रॉय ने विकास और फैसल मलिक ने प्रह्लाद चा का किरदार निभाया। इन किरदारों की खासियत यह है कि कोई भी पूरी तरह हीरो या विलेन नहीं है। हर व्यक्ति की अपनी सोच, परेशानी और महत्वाकांक्षा है। प्रधान जी गांव की राजनीति संभालते हैं, मंजू देवी अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती हैं और विकास अपनी सहजता से दर्शकों को हंसाता है। वहीं, दूसरे सीजन में प्रह्लाद चा के बेटे की शहादत वाला ट्रैक सीरीज का भावनात्मक पक्ष सामने लाता है। फैसल मलिक के अभिनय को दर्शकों से काफी सराहना मिली। इस तरह कॉमेडी के साथ इमोशन का संतुलन भी इसकी लोकप्रियता की वजह बना। 4. व्यूअरशिप में बड़े रिकॉर्ड, तीसरा सीजन बना 2024 का नंबर-1 हिंदी शो 'पंचायत' की लोकप्रियता सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रही। इसके तीसरे सीजन ने व्यूअरशिप के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बनाया। ओरमैक्स मीडिया की जनवरी से जून 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पंचायत सीजन 3' को अनुमानित 2.82 करोड़ (28.2 मिलियन) दर्शकों ने देखा। इसके साथ यह 2024 की पहली छमाही में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी वेब सीरीज बन गई। इसने संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' (2.03 करोड़) और रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' (1.95 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। 5. IFFI अवॉर्ड से लेकर 42 देशों में टॉप-10 तक पहुंची नवंबर 2023 में पंचायत के दूसरे सीजन को 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में पहला बेस्ट वेब सीरीज (OTT) अवॉर्ड मिला था। यह OTT वेब सीरीज के लिए शुरू की गई पहली अवॉर्ड कैटेगरी थी। इस प्रतियोगिता में 15 OTT प्लेटफॉर्म से 10 भाषाओं की 32 एंट्री शामिल हुई थीं। पंचायत 2 ने 'रॉकेट बॉयज' और 'ह्यूमन' जैसी सीरीज को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड जीता था। 23 जून 2025 को रिलीज हुए चौथे सीजन को पहले सप्ताह में 88 लाख व्यूज मिले। मेकर्स के मुताबिक, यह भारत में प्राइम वीडियो का उस सप्ताह का सबसे ज्यादा देखा गया शो था। रिलीज के दिन यह 42 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहा। लॉन्च वीक में इसे 180 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम किया गया।भारत के 95% पिन कोड में इसकी पहुंच दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रैमी में तमिल गाने 'वरुवाई' को मिला नॉमिनेशन:इतिहास रचने वाला पहला तमिल ट्रैक; 100 साल पुरानी कविता पर बना गाना
    Next Article
    वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड की वापसी:स्कोर 183/5, छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी; बुमराह को 3 विकेट

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment