Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीछे से बस में घुसी आलू से भरी पिकअप:दो लोग गंभीर घायल, सड़क पर बिखरे आलू, दो घंटे रहा सड़क जाम

    12 hours ago

    1

    0

    इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर थाना चौबिया क्षेत्र के कर्री पुलिया पुलिस चौकी के पास शुक्रवार रात एक निजी बस और आलू से भरी पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद सड़क पर आलू फैलने से कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। पीछे से बस में घुसी आलू से भरी पिकअप यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ। बताया गया है कि इटावा की ओर जा रही एक निजी बस के पीछे से आलू के बोरे लदी पिकअप आकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित रहे। सड़क पर बिखरे आलू, पुलिस ने संभाली व्यवस्था हादसे के बाद पिकअप में लदे आलू सड़क पर फैल गए, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही थाना चौबिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और बस व पिकअप को सड़क से हटवाकर किनारे कराया, जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में DCM की टक्कर से ढाबा संचालक की मौत:आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हादसा, 11 महीने पहले हुई थी शादी
    Next Article
    हाथरस में साइबर ठगी का मामला:CJM की DP लगाकर लाखों की धोखाधड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment