Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंडित से जुड़े सवाल पर कोर्ट जाएंगे प्रतियोगी छात्र:SI की परीक्षा में पूछा गया था विवादित सवाल, CM को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग

    16 hours ago

    1

    0

    सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पूछे गए विवादित प्रश्न का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने इस मामले को अब इलाहाबाद हाई कोर्ट में ले जाने का निर्णय लिया है। समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने कहा, प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह मांग की जाएगी कि जिन्होंने इस तरह का पेपर तैयार किया है उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। यदि कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग इलाहाबाद हाई कोर्ट की शरण में जाएंगे और इस पर उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष समेत अधिकारियों व पार्टी बनाएंगे। इस प्रकार का अपमानजनक प्रश्न बनाकर ब्राह्मणों को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। संविधान द्वारा प्रदत्त अनुच्छेद-15 के प्रावधानों के खिलाफ जाकर यह किया गया है। सरकार को इस पर कार्रवाई करनी होगी। प्रश्न पत्र में पूछा गया था विवादित सवाल दरअसल, शनिवार को सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में एक विवादित सवाल आ गया था। सवाल, ‘अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को क्या कहेंगे?’ इसमें चार विकल्प दिए गए थे जिसमें पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी। इसमें पंडित विकल्प दिए जाने के बाद इसका बड़े पैमाने पर विरोध शुरू हो गया था। भाजपा के कई ब्राह्मण विधायक व नेताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रशांत पांडेय ने कहा, इस तरह का सवाल जानबूझकर ब्राह्मणों को अपमानित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न, 3,361 अभ्यर्थी अनुपस्थित:लखीमपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच 6,239 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
    Next Article
    आजमगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, VIDEO:पट्टीदार ने महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा, घर के बाहर फेंका सारा सामान; छानबीन में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment