Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न, 3,361 अभ्यर्थी अनुपस्थित:लखीमपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच 6,239 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

    14 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में रविवार को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 6239 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3361 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों का मेटल डिटेक्टर से जांच, बायोमीट्रिक सत्यापन और फोटो स्कैनिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं। पुलिस की खुफिया सेल ने सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज शामिल थे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट और एक इंस्पेक्टर की अगुवाई में भारी पुलिस बल और महिला सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद, सभी अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट जमा कराने के बाद ही उन्हें केंद्र से बाहर जाने की अनुमति मिली। पहली पाली में कुल 4800 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3078 ने परीक्षा दी, जबकि 1722 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 3161 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 1639 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की परीक्षा जिले के 16 केंद्रों पर शांतिपूर्ण, नकल विहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले नोडल अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में कठेरिया समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन:17 जोड़ों ने लिए सात फेरे, डिंपल यादव ने दिया आशीर्वाद
    Next Article
    पंडित से जुड़े सवाल पर कोर्ट जाएंगे प्रतियोगी छात्र:SI की परीक्षा में पूछा गया था विवादित सवाल, CM को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment