Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंडित वाले प्रश्न को लेकर विधायक का योगी को लेटर:शशांक त्रिवेदी ने कहा- यह समाज का अपमान, सरकार मामले में कार्रवाई करे

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रश्न में दिए गए ‘पंडित’ विकल्प को लेकर अब विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। सीतापुर की महोली विधानसभा से भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी ने कहा कि ‘पंडित’ शब्द विद्वान, ज्ञानी और धार्मिक सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में किसी प्रश्न के विकल्प के रूप में इसे इस प्रकार प्रस्तुत करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्दों का प्रयोग किसी भी समाज या जाति के लिए आपत्तिजनक हो सकता है, इसलिए इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। बताते चलें कि प्रदेश में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। 14 मार्च को आयोजित पहली पाली की परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया था, जिसमें ‘अवसर के अनुसार बदलने वाले’ शब्द के संदर्भ में दिए गए विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द शामिल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। इस प्रश्न को लेकर अभ्यर्थियों और विभिन्न संगठनों की ओर से भी आपत्ति जताई जा रही है। विधायक शशांक त्रिवेदी ने कहा कि यदि किसी से पूछा जाए कि सूरज निकलने पर दिन होगा या रात, तो उसका उत्तर स्पष्ट रूप से दिन होगा। इसी तरह किसी शब्द के विपरीत अर्थ या संदर्भ में सही विकल्प होना चाहिए, लेकिन यहां प्रश्न और विकल्पों का चयन उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति या समुदाय से जुड़े शब्दों का इस प्रकार उपयोग नहीं होना चाहिए। विधायक ने बताया कि इस संबंध में कई लोग मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने भरोसा जताया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लूट के इरादे से की थी महिला की हत्या:संतकबीरनगर में युवक के पहचानने पर गला दबाकर मारा, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई कांशीराम की जयंती:देवरिया में टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment