Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांडेयहाता में बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स:नगर आयुक्त बोले- विरासत गलियारा से हटे दुकानदारों को किफायत रेट पर मिलेगा दुकान

    22 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पांडेयहाता में नगर निगम जल्द ही एक आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने जा रही है। यह कॉम्प्लेक्स लाल डिग्गी पार्क रोड पर बनाया जाएगा। इसकी कुल लागत लगभग 25 करोड़ रुपये होगी। परियोजना का प्रस्ताव जल निगम की कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस ने तैयार कर नगर निगम को सौंप दिया है। शासन से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और करीब डेढ़ साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम की इस योजना का मुख्य उद्देश्य विरासत गलियारा परियोजना के दौरान विस्थापित हुए दुकानदारों को स्थायी और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना है। दुकान आवंटन में पारदर्शिता बरती जाएगी और प्रभावित व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को इस दिशा में आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। पांच मंजिला होगा आधुनिक कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बेसमेंट समेत कुल पांच मंजिला होगा। चार मंजिलों पर लगभग 60 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। दुकानों का आकार इस तरह रखा जाएगा कि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी भी आसानी से अपना व्यवसाय चला सकें। भवन में लिफ्ट, सीढ़ियां, अग्निशमन प्रणाली, पर्याप्त रोशनी और वेंटिलेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बेसमेंट में पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी। यहां कुल 65 वाहनों के खड़े होने की सुविधा होगी, जिनमें 25 चारपहिया और 40 दोपहिया वाहन शामिल हैं। इससे पांडेयहाता क्षेत्र में लंबे समय से बनी जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापार और यातायात व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा पांडेयहाता पहले से ही शहर का महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र माना जाता है। नए कॉम्प्लेक्स के बनने से यहां की व्यापारिक गतिविधियों को संगठित और आधुनिक रूप मिलेगा। अवैध कब्जों और अस्थायी दुकानों की समस्या में भी कमी आएगी। पार्किंग सुविधा मिलने से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। नगर निगम के अनुसार यह परियोजना गोरखपुर के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। विरासत गलियारा परियोजना से प्रभावित व्यापारियों को स्थायी समाधान देने के साथ ही यह नया कॉम्प्लेक्स शहर के बाजार ढांचे को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सी एंड डीएस द्वारा परियोजना का खाका तैयार कर लिया गया है और जल्द ही शासन को अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। कॉम्प्लेक्स में लगभग 60 से अधिक दुकानें किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने संभल में किया निरीक्षण:नकल पर बोलीं- योगी की 'डंडे वाली सरकार', सजा ऐसी होगी पुरखे भी याद रखेंगे
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:जालौन में देर रात हुआ हादसा, परिवार में कोहराम मचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment