Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने संभल में किया निरीक्षण:नकल पर बोलीं- योगी की 'डंडे वाली सरकार', सजा ऐसी होगी पुरखे भी याद रखेंगे

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं सोमवार को दोनों पालियों में जारी रहीं। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने संभल जिले के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नकल रोकने के लिए सरकार की सख्त तैयारियों पर जोर दिया और व्यवस्थाओं को सुचारु बताया। शिक्षामंत्री ने नकल माफियाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह योगी सरकार है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भी नकल कराने की हिम्मत की, तो उनकी ऐसी दशा होगी कि उनके पुरखे भी भविष्य में ऐसा सोचने से डरेंगे। गुलाब देवी ने इसे 'डंडे वाली सरकार' बताते हुए कहा कि नकल करने वालों को आजीवन कारावास और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) का सामना करना पड़ेगा। गुलाब देवी ने दावा किया कि नकल माफिया कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे अराजक तत्व और गुंडे गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे लोगों को ढूंढ रही है, लेकिन वे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, मानो किसी कोने में छिप गए हों। मंत्री ने बताया कि वह 18 मार्च से, जब से परीक्षाएं शुरू हुई हैं, यूपी बोर्ड परीक्षा का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को बच्चों का आत्मसम्मान और मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर तनावमुक्त रखने का प्रयास किया गया था। उन्होंने आज संभल के कई विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान पाया कि कहीं भी कोई छात्र तनाव में नहीं दिखा। उन्होंने पुष्टि की कि कहीं कोई परेशानी या नकल नहीं हो रही है, और सभी बच्चे तनावमुक्त होकर परीक्षा दे रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सभी पदाधिकारियों, प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, मजिस्ट्रेटों और अन्य अधिकारियों को इतनी अच्छी व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधाई दी। देखें फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हलवाई की मौत:काम पर जाते समय हुआ हादसा, आरोपी ड्राइवर की तलाश
    Next Article
    पांडेयहाता में बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स:नगर आयुक्त बोले- विरासत गलियारा से हटे दुकानदारों को किफायत रेट पर मिलेगा दुकान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment