Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम आवास के पास 2 घंटे से कांग्रेस का धरना:राहुल बोले- प्रधानमंत्री इस्तीफा दें; शाह से मिलकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह दोबारा धरनास्थल पहुंचे

    16 hours ago

    1

    0

    पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में पीएम आवास के पास दोपहर करीब साढ़े 3 बजे से धरने पर बैठे हैं। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं। कांग्रेसी पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन के बीच यहां पुलिस ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से पीएम आवास तक पैदल मार्च करके पहुंचे। जब ये लोग 100 मीटर दूर थे तब मीडिया को जानकारी दी गई। इधर, कांग्रेस के प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। राहुल गांधी से चर्चा करने के बाद वह गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद फिर धरनास्थल पहुंच हैं। पीएम आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन की 5 तस्वीरें… राहुल गांधी, प्रियंका, चरणजीत चन्नी समेत कांग्रेसी पीएम और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगा रहे थे। पुलिस राहुल गांधी से धरने वाली जगह से हटने की अपील कर रही थी, लेकिन राहुल ने उन्हें अपने बंधे हुए हाथ दिखा दिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदर्शन के दौरान सांकेतिक रूप से अपने हाथ बांध रखे थे। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकर रहे कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को गाड़ियों में जबरन बैठाया है। इन्हें कहां लेकर जा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। खड़गे का जन्मदिन और PM आवास को घेरने की सीक्रेट प्लानिंग, 3 पॉइंट में समझें... दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होती दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाती है। यह एक अत्यधिक संवेदनशील और वीवीआईपी क्षेत्र है, जहां भारत के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है। इस क्षेत्र में अक्सर निषेधाज्ञा (सेक्शन 163 BNSS/धारा 144) लागू रहती है, जिसके तहत 5 या उससे अधिक लोगों के एक साथ इकट्ठा होने या मार्च निकालने पर सख्त पाबंदी होती है। प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा में विशेष सुरक्षा समूह (SPG) तैनात रहता है, जिसे दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री फोर्सेज) का सहयोग मिलता है। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर बोले- बात करने सरकार खुद आए:केजरीवाल, शरद-सुप्रिया जंतर-मंतर पहुंचे; सोनम वांगचुक को लेने मेदांता की एंबुलेंस सफदरजंग पहुंची
    Next Article
    MP-राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव:जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से दो दिन में 23 मौतें; गुवाहाटी में लैंडस्लाइड, असम बाढ़ से 1.7 लाख लोग प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment