Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम ने बंगाल में झालमुड़ी खाई; VIDEO:दुकानदार ने पूछा- प्याज खाते हैं, मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं; ₹10 दिए

    3 hours ago

    1

    0

    पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई। झालमुड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा कि आप प्याज खाते हैं। पीएम ने जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं। यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा। पीएम ने दुकानदार से इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। अब पढ़िए दुकानदार और मोदी के बीच बातचीत... पीएम मोदी: भाई, हमें अपने यहां का झालमुड़ी खिलाओ। दुकानदार: आइए सर बिल्कुल। पीएम मोदी: कितने का होता है झालमुड़ी दुकानदार: आप कितने का खाएंगे। मोदी: नहीं, नहीं, अच्छा वाला कितने का होता है? दुकानदार: 10 रुपए का और 20 रुपए का। मोदी: जो भी है बना दो। दुकानदार: ठीक है मोदी: (जेब से पैसे निकालते हुए) कितना 10 रुपए देना है, ये लो दुकानदार: अरे नहीं सर (फिर पीएम के कहने पर उसने ले लिए) दुकानदार: प्याज खाते हैं पीएम: हां प्याज खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं। बंगाल में पीएम की स्पीच की 4 बड़ी बातें; कहा- टीएमसी ने छल-प्रपंच किया, उन्हें सजा दो -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया: चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का 'गलत इस्तेमाल' करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IND vs SA 2nd T20I Live: सुने लुस और लौरा वोल्वाडर्ट कर रही हैं आक्रामक बल्लेबाजी, अफ्रीका का स्कोर 80 रनों के पार
    Next Article
    Pawan Kalyan Health Update: अचानक बिगड़ी पवन कल्याण की तबीयत, हुई सर्जरी, अब कैसे हैं एक्टर?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment