Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहचान पत्र मांगा तो गार्डों से भिड़ा कार चालक:नोएडा में सिक्योरिटी सुपरवाइजर से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की FIR

    1 day ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में शुक्रवार को बिना स्टिकर की कार रोकने पर विवाद हो गया। आरोप है कि कार चालक ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्डों से मारपीट की। उसने गार्डों पर कार चढ़ाने की कोशिश भी की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 1:21 बजे एक व्यक्ति बिना स्टिकर के कार लेकर सोसाइटी में घुसने लगा। सुपरवाइजर कपिल ने उसे रोककर पहचान पत्र दिखाने को कहा। इस पर वह गुस्सा हो गया और गार्डों से मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने तेज रफ्तार में कार गार्डों की तरफ बढ़ा दी। गार्डों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सोसाइटी ओनर्स एसोसिएशन ने बिसरख थाने में शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। कार चालक के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर के वैज्ञानिक का इजराइल में चयन:चवाबेगमपुर के डॉ. बृजेश मिश्रा इजराइल की यूनिवर्सिटी में बने शोध वैज्ञानिक
    Next Article
    वाराणसी में गंगा तट पर वायुसेना का शौर्य:नमामि गंगे ने गंगा आरती उतारकर प्रधानमंत्री मोदी का किया अभिनंदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment