Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहली बार एक ही दिन CDS-NDA की परीक्षा:वाराणसी में 19 केंद्रों पर 15329 अभ्यर्थी शामिल; सुरक्षा के साथ लोकल पर्यवेक्षक कर रहे निगरानी

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में रविवार को पहली बार एक ही दिन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की CDS और NDA की लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। इसके लिए जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। CDS के 8 केंद्रों पर 3,912 और NDA के 11 केंद्रों पर 11,417 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। यानी दोनों परीक्षाओं में कुल 15,329 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इस बार निगरानी व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पहली बार लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर भी तैनात किए गए हैं। CDS के 8 केंद्रों पर 3912 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा CDS की लिखित परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिले में 8 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 3,912 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। NDA के 11 केंद्रों पर 11,417 परीक्षार्थी NDA की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक है। जिले के 11 केंद्रों पर कुल 11,417 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। पहली बार लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर की निगरानी जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक दिन में पहली बार दोनों बड़ी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी को देखते हुए निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर भी लगाए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से समय का ध्यान रखते हुए केंद्र पर पहुंचने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस के साथ सेना के जवान भी रहेंगे तैनात परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती है। इसके साथ ही सेना के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाएंगे। प्रशासन का फोकस दोनों परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जाजमऊ गंगा पुल 90 दिन के लिए बंद:भारी वाहनों के लिए दोपहर 12 बजे से डायवर्जन लागू, वैकल्पिक मार्ग से लखनऊ से कानपुर जाना होगा
    Next Article
    हापुड़ में असहाय महिला को सहारा:इनर व्हील क्लब बांटा राशन, बच्चों के चेहरे खिली मुस्कान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment