Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहली बार GDA में होंगे दो ओएसडी:दोनों की शासन से हुई तैनाती; प्राधिकरण में अब 4 प्रशासनिक अफसर

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के इतिहास में पहली बार दो विशेष कार्याधिकारियों (OSD) की तैनाती हुई है। अब तक यहां कोई एक OSD ही काम करता रहा है, वह भी स्थानीय स्तर पर प्राधिकरण से संबद्ध कर दिया जाता था। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि एक साल के भीतर दो OSD की तैनाती शासन की ओर से की गई है। यहां प्रखर उत्तम इस पद पर पहले से काम कर रहे थे, अब डा. संजीव दीक्षित ने भी सोमवार को इस पद पर ज्वाइन कर लिया है। दूसरे OSD की ज्वाइनिंग के बाद प्राधिकरण में अब 4 प्रशासनिक अफसर हो गए हैं। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल एवं सचिव पुष्पराज सिंह आईएएस अफसर हैं। वहीं OSD प्रखर उत्तम व संजीव दीक्षित पीसीएस अफसर हैं। सोमवार को प्राधिकरण में ज्वाइन करने के बाद संजीव दीक्षित ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, सचिव पुष्पराज सिंह एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इसके पूर्व डॉ संजीव इसके पहले कानपुर नगर एसडीएम का दायित्व संभाल रहे थे। इसके पूर्व गोरखपुर में सदर तहसील में तहसीलदार के रूप में सेवाएं दी हैं। सिद्धार्थनगर में भी उन्होंने एसडीएम के रूप में काम किया है। माना जा रहा है कि दो ओएसडी की तैनाती के बाद प्राधिकरण में नई परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण के कार्य में तेजी आ सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में थार से नीचे उतारने पर दोस्त को पीटा:पार्टी करके लौट रहे थे, युवती पर हाथ रखकर बैठने पर हुई थी कहासुनी
    Next Article
    पीलीभीत में 17 वर्षीय किशोर ने की खुदकुशी:नीम के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment