Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले DJ पर डांस...फिर देवर-भाभी ने लगाई फांसी:मैनपुरी में घर से 400 मीटर दूर पेड़ से लटके मिले शव, परिजन बोले- प्रेम प्रसंग था

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के मैनपुरी में 30 साल की भाभी और 18 साल के देवर के शव एक ही फंदे से पेड़ से लटके मिले। मौत से कुछ घंटे पहले ही दोनों ने गांव के फंक्शन में एक साथ डीजे पर डांस किया था। इसके बाद लापता हो गए थे। परिजनों और गांववालों ने खोजबीन शुरू की तो सुबह तड़के दोनों के शव घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर जामुन के पेड़ से लटके मिले। भाभी ने जो साड़ी पहनी थी, उसी का फंदा दोनों के गले में बंधा था। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर एलाऊ थाना क्षेत्र की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से जानिए... एलाऊ थाना क्षेत्र में के गांव बखतपुरा में शुक्रवार को भीमसेन कश्यप के घर रामनवमी के अवसर पर नेजा कार्यक्रम चल रहा था। राम नवमी का झंडा लगाने के बाद सभी देर रात डीजे पर डांस कर रहे थे। बगल में भंडारा चल रहा था। इस दौरान डीजे पर गांव की ही रहने वाली सरोजनी (32) पत्नी पुष्पेंद्र कुमार और उसका चचेरा देवर अखिलेश कुमार (18) पुत्र झब्बूलाल भी एक साथ डांस कर रहे थे। रात करीब 11 बजे भंडारा खाने के बाद दोनों वहां से एक साथ निकल गए, पर घर नहीं पहुंचे। मां के रात में घर नहीं पहुंचने पर सरोजनी के बच्चों ने रोना शुरू कर दिया। बगल मकान में रहने वाले ताऊ घर पहुंचे और कारण पूछा तो बच्चों ने बताया- मम्मी (सरोजनी) अब तक घर नहीं आई हैं। परिजनों ने देखा तो अखिलेश भी घर पर मौजूद नहीं था। देर रात ही परिजन टॉर्च लेकर गांव में दोनों को खोजने निकल पड़े। सुबह करीब 4 बजे दोनों के शव घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर एक चकरोड के किनारे लगे जामुन के पेड़ से लटकते मिले। सरोजनी ने जो साड़ी पहनी थी, उसी के फंदे के सहारे दोनों के शव झूल रहे थे। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी एलाउ अवनीश त्यागी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पेड़ से उतरवाकर नजदीकी सीएचसी भिजवाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोनों के बीच था प्रेम संबंध- चाचा अखिलेश के चाचा संजू ने बताया- दोनों भाभी-देवर में प्रेम संबंध था। सरोजनी का पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था। इसलिए अखिलेश अधिकांश समय सरोजनी के घर पर ही रहता था। हालांकि कोई विवाद जैसी बात नहीं थी, रात में दोनों साथ में खुशी-खुशी डीजे पर डांस कर रहे थे, पता नहीं क्या हुआ? दोनों ने आत्महत्या क्यों कर ली? सरोजनी के एक अन्य देवर सचिन ने बताया- रात में बच्चे रो रहे थे, तब हमें पता चला कि सरोजनी भाभी और अखिलेश लापता है। हमने खोजबीन शुरू की तो दोनों शव घर से दूर चकरोड के किनारे पेड़ से लटके मिले। दो बच्चों की मां थी महिला, पति बीकानेर में करता है काम मृतका सरोजिनी की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं—7 वर्षीय बेटी करिश्मा और 5 वर्षीय बेटा आरव। सरोजिनी का मायका एटा जिले के कोसैया गांव में है, जबकि उसका पति पुष्पेंद्र कुमार राजस्थान के बीकानेर में ईंट-भट्ठे पर काम करता है। पुलिस बोली- आत्महत्या की आशंका, जांच जारी सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया- आत्महत्या की तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ बमरौली कटारा के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान मंदिर के गर्भगृह के कपाट कल से बंद:फर्रुखाबाद में 2 अप्रैल को दर्शन के लिए फिर खुलेंगे, राजस्थान से आए कारीगर चढ़ाएंगे चोला
    Next Article
    अलीगढ़ में 20 करोड़ से हाईटेक हुआ ICCC सेंटर:ट्रैफिक नियम तोड़ने और कूड़ा फेंकने पर सीधे घर आएगा चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment