Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहला वनडे- श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 41 रन से हराया:मेंडिस और निसांका के अर्धशतक, चमीरा ने 4 विकेट झटके

    12 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 41 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा मुकाबला 7 जून को खेला जाएगा। किंग्सटन के सबीना पार्क स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका ने कप्तान कुसल मेंडिस और पाथुम निसांका की फिफ्टी की मदद से 7 विकेट पर 303 रन बनाए। जवाब में 304 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज 262 रन पर ऑलआउट हो गई। दुष्मंथा चमीरा ने 4 विकेट लिए। कप्तान कुसल मेंडिस प्लेयर ऑफ द मैच रहे। निसांका-मेंडिस में शतकीय साझेदारी जॉयडन सेल्स ने वेस्टइंडीज को पहला विकेट जल्दी दिला दिया। उन्होंने श्रीलंकाई ओपनर कामिंडु मेंडिस (12 रन) को शाई होप के हाथों कैच कराया। इसके बाद पथुम निसांका और कप्तान कुसल मेंडिस ने शतकीय साझेदारी कर स्कोर 150 के पार पहुंचाया। मैथ्यू फोर्ड ने कुसल मेंडिस (72 रन) को अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी। मेंडिस के बाद निसांका 79 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में जनिथ लियानागे (नाबाद 44) और चरित असालंका (नाबाद 45) ने टीम को 303/7 रन तक पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज, जॉयडन सेल्स और मैथ्यू फोर्ड ने दो-दो विकेट लिए। शाई होप की फिफ्टी, चमीरा के 4 विकेट 304 रन चेज कर रही मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी रही। जस्टिन ग्रिव्स (45) और जॉन कैंपबेल (17) ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर ली थी। कप्तान शाई होप ने 56 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर में उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 49.2 ओवर में 262 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा ने 4 विकेट झटके। महीश तीक्षणा ने 2 विकेट हासिल किए। -------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दावा- सूर्यकुमार यादव से टी-20 कप्तानी छिनेगी; 3 महीने पहले वर्ल्डकप जिताया था सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनकी टीम में जगह भी खतरे में है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI, टीम मैनेजमेंट और चयन समिति नया कप्तान बनाने पर विचार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रैंड स्लैम इतिहास में पहली बार 2 इटैलियन में सेमीफाइनल:फ्रेंच ओपन में कोबोली-अर्नाल्डी के बीच मुकाबला; ज्वेरेव-मेंसिक भी टॉप-4 में
    Next Article
    दावा- सूर्यकुमार यादव से टी-20 कप्तानी छिनेगी:3 महीने पहले वर्ल्डकप जिताया था; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी मुश्किल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment