Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहलवान ब्रह्मानंद हत्याकांड, धरने पर बैठी पत्नी:जान देने की चेतावनी दी, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

    8 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनकी पत्नी पूजा यादव सोमवार को बच्चों संग कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह बच्चों के साथ जान दे देंगी। पूजा यादव ने नामजद और अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी मांगी। उन्होंने पूछा कि आंख में मिर्च फेंकने वाली महिलाएं अभी तक बाहर क्यों घूम रही हैं। परिवार ने ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव समेत सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। धरने की सूचना पर सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय मौके पर पहुंचे और परिवार को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। गिरफ्तारी न होने पर वे बड़ा आंदोलन करेंगे, ऐसा उन्होंने कहा। इस हत्याकांड में अब तक सात आरोपी जेल जा चुके हैं। सीओ पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सामने आने वाले सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। 22 सितंबर को ब्रह्मानंद यादव अपने घर से बुलेट से गिठनी बाजार की ओर जा रहे थे। घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालने के बाद लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसके बाद लोहे की गैंती से भी वार कर हत्या कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में लाश को 3 दिनों तक रौंदते रहे वाहन:मांस के टुकड़ों को गठरी में बांधना पड़ा, बेटे ने कपड़े-चप्पल से पहचाना
    Next Article
    लखनऊ-रियाद की दो फ्लाइनास उड़ान प्रभावित:11 अक्टूबर से उड़ानों पर असर, क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच लिया गया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment