Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब बजट आज, महिलाओं को ₹1000 मिलेंगे:वित्तमंत्री ने मां का आशीर्वाद लिया, बजट कॉपी पर फुलकारी का कवर चढ़ाया; प्रश्नकाल चल रहा

    8 hours ago

    1

    0

    पंजाब विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। पहले प्रश्नकाल चल रहा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री हरपाल चीमा 2.50 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश करेंगे। उन्होंने सुबह बजट कॉपियों पर साइन किए। वित्तमंत्री ने घर से रवाना होने से पहले मां का आशीर्वाद लिया। इसके साथ भगत सिंह और भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया। वह फुलकारी वाली बजट कॉपी लेकर विधानसभा में पहुंचेंगे। पंजाब में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में AAP सरकार आखिरी बजट में महिलाओं से 2022 में किया चुनावी वादा पूरा करेगी। जिसमें हर महिला को 1,000 रुपए प्रति महीने देने के लिए बजट रखा जाएगा। सरकार गांवों से लेकर शहर और यूथ से लेकर इंडस्ट्री तक सभी पर फोकस कर सकती है। इसका संकेत सरकार बजट से ठीक पहले बिजली सस्ती करने और इंडस्ट्री पॉलिसी जारी कर दे चुकी है। वहीं, चुनावी साल होने के चलते सरकार किसी तरह का नया टैक्स भी नहीं लगा रही है। राजस्व ग्रोथ (एक्साइज 86%+), GST में बढ़ोतरी दिखाकर फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर फोकस किया जा रहा है। सरकार 117 विधानसभा क्षेत्रों में स्क्रीन लगाकर बजट दिखाएगी। सीएम भगवंत मान ने विमेंस डे पर पोस्ट डालकर लिखा- आज बजट सत्र के दौरान माताओं, बहनों और बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। बजट से पहले की PHOTOS… बजट के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस-अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को अंतरिम जमानत, पत्नी को कैंसर, इलाज में सपोर्ट के लिए मांगी थी बेल
    Next Article
    International Women's Day 2026: महिला दिवस पर दें ये शानदार गिफ्ट, कीमत में भी हैं सस्ते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment