Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब बजट सेशन से पहले ही AAP Vs कांग्रेस:मंत्री ETO बैंड-बाजे लेकर पहुंचे, बाजवा बोले- CM के घर जाकर बजाओ; जाखड़ बोले- गोलियां चलेंगी तो कौन इन्वेस्टमेंट करेगा

    8 hours ago

    1

    0

    पंजाब विधानसभा का बजट सेशन आज (6 मार्च) से शुरू हो रहा है। पहले दिन गवर्नर गुलाब चंद कटारिया का अभिभाषण होगा। इस दौरान विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की है। सीएम भगवंत मान इस वक्त पंजाब सचिवालय में कैबिनेट मीटिंग कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस विधानसभा के भीतर ही नहीं बल्कि बाहर भी सरकार को घेरेगी। लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर कांग्रेस पंजाब विधानसभा का घेराव करेगी। जिसकी अगुआई प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा करेंगे। कांग्रेसियों को विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी संख्या में चंडीगढ़ पुलिस भी तैनात है। वहीं इससे पहले ही AAP ने प्रताप बाजवा के मंत्री हरभजन ईटीओ को बैंड वाला कहने की वजह से घेराव की तैयारी कर ली है। मंत्री ETO के साथ AAP के कई विधायक बैंड बाजा लेकर विधानभा पहुंचे हैं। इस पर कांग्रेस विधायक दल नेता बाजवा ने कहा कि AAP वालों को CM के घर के बाहर बैंड बजाना चाहिए, वह एक महीने से घर बैठे हैं। कांग्रेस निलंबित विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि पंजाब के उद्योगमंत्री संजीव अरोड़ा पंजाब में निवेश की बात करते हैं। वह कई जगह का दौरा कर रहे हैं, लेकिन जब गोलियां चलेंगी तो निवेश कौन करेगा। बजट 8 मार्च को पेश होगा। जिसमें AAP सरकार 2022 में किए महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए के चुनावी वादे को पूरा करेगी। हालांकि महिलाओं को यह राशि देने का काम 18 मार्च से शुरू होगा। बजट सेशन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट:ठाणे जिले में नाले के पास एक आदमी की बुरी तरह सड़ी हुई लाश मिली
    Next Article
    Airtel ने किया कमाल, 71 अरब स्पैम कॉल्स ब्लॉक करने के बाद Google के साथ मिलाया हाथ, अब ऐसे फ्रॉड करने वालों को धोएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment