Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब की लेडी इंस्पेक्टर बोली- SI ने मेरा रेप किया:न्यूड वीडियो भी बनाया, पिस्टल तानी; 3 बार अबॉर्शन, ब्लैकमेल कर तलाक भी कराया

    13 hours ago

    1

    0

    सब इंस्पेक्टर ने होटल में बुलाकर मेरे साथ रेप किया, फिर न्यूड वीडियो व फोटो खींची। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया और प्रेग्नेंट होने पर तीन बार अबॉर्शन कराया… यह आरोप लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर (SI) साहिबमीत सिंह पर लगाए हैं। लेडी इंस्पेक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- साल 2023 में इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जब बात आगे बढ़ी तो आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने मुल्लांपुर मिलने बुलाया। यहां पर होटल में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की हालत में पहली बार रेप किया। फिर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। लेडी इंस्पेक्टर ने कहा कि वह आरोपी की हरकतों से पूरी तरह टूट गई थी। इसके बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर की मां को उसने रो-रोकर अपनी पूरी कहानी बताई, तो आरोपी की मां ने अपने बेटे का साथ देते हुए बात को दबाने की कोशिश की और कहा कि शोर मचाने या पुलिस के पास जाने की जरूरत नहीं है, मैं तुम दोनों की शादी करवा दूंगी। लेडी इंस्पेक्टर ने कहा- आरोपी ने अश्लील वीडियो पति को भेजने की धमकी देकर उस पर तलाक का दबाव बनाया…पढ़ें दोस्ती के बाद रेप, फिर ब्लैकमेल के बाद तालक करवाने की पूरी कहानी... दोस्ती के बाद रेप, फिर ब्लैकमेलिंग, जानिए पूरी कहानी... मामले की जांच कर रही पुलिस दाखा थाना पुलिस ने 23 जुलाई की रात 9.40 बजे आरोपी सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह के खिलाफ IPC की धारा 376 (रेप) और 506 (जान से मारने की धमकी) के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपी की मां नवनीत कौर की इस मामले में मिलीभगत की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और सबूतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। SSP ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया। ************* ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर का यौन शोषण: सब इंस्पेक्टर पर FIR, SSP ने सस्पेंड किया; दोनों पहले दोस्त रह चुके लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर ने SI पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला जब सीनियर अफसरों तक पहुंचा तो SI को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, थाना दाखा में SI के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। हालांकि कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले में बात नहीं कर रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब के इकलौते मंत्री की मोदी कैबिनेट से छुट्‌टी:PM की जालंधर रैली में मिले थे संकेत; अब राघव चड्‌ढा समेत 3 नाम चर्चा में
    Next Article
    दीपके ने कहा- सुबह हो गई मामू, जनता जाग गई:हम यहीं नहीं रुकेंगे, यह तो सिर्फ शुरुआत है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment